फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ultrasound service stopped in Government Medical College, patients are wandering

Budaun News: राजकीय मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड सेवा ठप, भटक रहे मरीज

Tue, 06 May 2025 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound service stopped in Government Medical College, patients are wandering
जैतून।
बदायूं। शहर के बाहर नौशेरा में स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में पिछले एक सप्ताह से रेडियोलॉजिस्ट छुट्टी पर हैं। इस वजह से अल्ट्रासाउंड सेवा ठप है। मरीजों को निजी सेंटरों पर जाकर घंटों लाइन में लगने के बाद रुपये देकर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा है। ऐसे में मरीजों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा। अभी आठ दिन और यह समस्या बनी रहने वाली है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में रेडियोलाॅजिस्ट अवकाश पर गए तो उनका कोई विकल्प नहीं है। मरीजों को सात किलोमीटर दूर शहर में जाकर निजी अल्ट्रासाउंड सेटरों पर लाइन लगानी पड़ रही है। राजकीय मेडिकल गए राजवीर, श्यामवीर, सपना, ओमवीर, नन्दकिशोर आदि ने बताया कि अल्ट्रासाउंड के चक्कर में दो दिन से दवा नहीं मिल पा रही है। शहर में जाकर प्राइवेट सेंटर पर सात सौ रुपये खर्च कर जांच हो सकी है। अब तीसरे दिन दवा मिली है। वजीरगंज क्षेत्र के गांव सहावर खेड़ा निवासी रामवीर शर्मा ने बताया कि उन्हें किडनी में दिक्कत होने पर कॉलेज के डॉक्टर को 104 नंबर कमरे में दिखाया था। अल्ट्रासाउंड लिखा, लेकिन वहां सुविधा ही नहीं थी। सात किलोमीटर दूर शहर के निजी सेंटर में अल्ट्रासाउंड कराया। रिपोर्ट देखकर डॉक्टर ने हायर सेंटर के लिए रेफर किया है। अगर मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड हो रहा होता तो रुपये खर्च नहीं करने पड़ते।
विज्ञापन


..
बोले मरीज
फोटो-09
कल प्राइवेट में कराएंगे जांच
कॉलेज में सोमवार को दवा लेने आए थे। पेट में दिक्कत हो रही है। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराके दिखाने को कहा है। अल्ट्रासाउंड सेंटर पर ताले लगे हुए थे। डॉक्टर ने कहा कि अल्ट्रासाउंड कराने के बाद ही दवा मिलेगी। - अनीसा, कठाेली
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-22
700 रुपये में बाहर कराया अल्ट्रासाउंड
पैसे न होने पर कॉलेज में आए थे। कॉलेज के सेंटर में ताला लगा होने की वजह से अल्ट्रासाउंड नहीं हो सका। मजबूरी में उधार 700 रुपये लेकर अल्ट्रासाउंड कराया है। निजी सेंटर में भी चार घंटे तक अपने नंबर का इंतजार करना पड़ा, तब अल्ट्रासाउंड हो सका।

जैतून,उझानी

..
कोट
रेडियोलाॅजिस्ट अवकाश पर हैं। अभी आठ दिन और अवकाश पर रहेंगे। इसकी वजह से दिक्कत आ रही है। उनके आने पर जांच शुरू हो जाएगी। मेडिकल कॉलेज में एक ही रेडियोलाॅजिस्ट हैं। अन्य के लिए शासन से मांग की गई है।
- अरुण कुमार, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज

जैतून।

जैतून।

जैतून।

जैतून।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed