फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ultrasound machine in women hospital is not working...pregnant woman is worried

Budaun News: महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन खराब...गर्भवती परेशान

Fri, 15 Nov 2024 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound machine in women hospital is not working...pregnant woman is worried
महिला अस्पताल के अल्टासाउंड कक्ष में लगा ताला। संवाद
बदायूं। जिला महिला अस्पताल में करीब पांच दिन से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब है। यहां हर रोज करीब सौ से अधिक गर्भवती आती हैं जिनको अल्ट्रासाउंड की आवश्यकता होती है। ऐसे में महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्राइवेट में पांच सौ से छह सौ रुपये खर्च कर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन



जिला महिला अस्पताल में रोजाना 90 से 100 गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। पिछले पांच दिन से व्यवस्था पूरी तरह ठप है। ऐसे में दूर-दराज से आने वाली महिलाओं को काफी दिक्कत होती है। सबसे अधिक परेशानी इमरजेंसी में आने वाली गर्भवती को होती है।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने पर सिर्फ गर्भवती को ही दिक्कत नहीं हो रही, बल्कि डॉक्टरों को रिस्क लेकर काम करना पड़ रहा है। गर्भवतियों को प्राइवेट लैब तक लाने व ले जाने में दिक्कत का सामना तीमारदारों को करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला अस्पताल में प्रसूता के साथ आईं जरीफनगर निवासी राजबाला ने बताया कि डॉक्टर ने इमरजेंसी में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहा। जिस पर प्रसूता को लेकर महिला अस्पताल के अल्ट्रासउंड सेंटर पर गई लेकिन वहां ताले लगे मिले। निजी सेंटर पर जाकर जांच करानी पड़ी। अगर महिला अस्पताल में सुविधा मिलती तो समस्या नहीं होती।


हजरतपुर क्षेत्र से आईं गीता देवी ने बताया कि महिला अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने आई थी। डॉक्टर ने कहा कि पेट में बच्चा नहीं घूम रहा है अल्ट्रासाउंड से ही पता चलेगा जिस पर वह अल्ट्रासाउंड कराने के लिए सेंटर पर पहुंची लेकिन वह बंद मिला। गेट पर लिखा था कि मशीन खराब होने की वजह से अल्ट्रासाउंड नहीं किए जा रहे हैं।



--मशीन खराब है। ठीक कराने के लिए इंजीनियर को अवगत कराया गया है। जल्द ही मशीन ठीक हो जाएगी, जिसके बाद किसी मरीज को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
- डॉ. इंदुकांत वर्मा, सीएमएस महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed