फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ujhani: Drinking water crisis since four days, angry women surrounded the municipality office

उझानी : चार दिन से पेयजल का संकट, गुस्साई महिलाओं ने पालिका दफ्तर घेरा

Wed, 26 Jul 2023 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Ujhani: Drinking water crisis since four days, angry women surrounded the municipality office
उझानी में पेयजल संकट की ​शिकायत करने पहुंचीं गंजशहीदा मोहल्ले की महिलाएं। संवाद
01 घंटे तक महिलाओं ने किया हंगामा, कर्मचारियों से हुई नोकझोंक, ईओ से भी मिलीं महिलाएं, मिला एक दिन में समाधान का आश्वासन
विज्ञापन

04 दिन पहले पंजाबी कालोनी में फटा था पाइपलाइन
03 मोहल्लों में दैनिक कार्यों के लिए नहीं मिल रहा पानी

संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी (बदायूं)। पंजाबी कालोनी में चार दिन पहले पेयजल की पाइप लाइन फटने से कालोनी के अलावा इलाके के गंजशहीदा, अयोध्यागंज और गद्दीटोला में पेयजल संकट पैदा हो गया है। गंजशहीदा मोहल्ले की कई महिलाएं मंगलवार दोपहर पालिका कार्यालय आ धमकीं। उन्होंने नारेबाजी करते हुए पालिका कार्यालय का घेराव कर लिया। गुस्साई महिलाओं को अगले दिन तक पेयजल व्यवस्था दुरस्त करा देने का भरोसा दिलाया गया है।
गंजशहीदा मोहल्ला निवासी अकोला, हाजरा, पिफरदौस, गुलशन और मशकीन बानो ने बताया कि चार दिन से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसकी शिकायत अगले दिन ही कर्मचारियों से भी की गई, लेकिन किसी ने गौर नहीं किया। करीब एक घंटे तक पालिका परिसर में डटी रहीं महिलाओं की कर्मचारियों से नोकझोंक भी हो गई। बाद में वह ईओ अब्दुल सबूर से उनके कार्यालय में मिलीं। ईओ से अगले दिन तक व्यवस्था दुरस्त हो जाने का आश्वासन मिलने पर ही वह घर लौटीं।
विज्ञापन

इससे पहले पालिका के जलकल प्रभारी नफीस अहमद भी कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने महिलाओं को पंजाबी कालोनी में पाइप लाइन फट के बारे में अवगत कराया। जल प्रभारी ने बताया कि चार दिन पहले कालोनी में पेयजल की पाइप लाइन फटने से ही गंजशहीदा मोहल्ले के एक इलाके समेत अयोध्यागंज और गद्दीटोला मोहल्ले में पेयजल सप्लाई प्रभावित हुई है। क्षतिग्रस्त पाइप लाइन दुरस्त कराने का पूरे दिन काम भी चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------

काशीराम कालोनी और चौराहे के पास हैंडपंप खराब
- घंटाघर चौराहे पर पंचमुखी हनुमान मंदिर और बहादुरगंज मोहल्ला स्थित काशीराम आवासीय कालोनी में पिछले कई दिनों से इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़े हैं। कालोनी के वाशिंदों के लिए पानी के लिए दूर हैंडपंपों तक जाना पड़ता है। चौराहे के पास के हैंडपंप खराब होने से श्रद्धालुओं को भी दिक्कत हो रही है।

-------------
गंगाघाट के चारों हैंडपंप के हत्थे गायब
- कछला गंगाघाट पर पेयजल के लिए आरती स्थल और चबूतरे के पास चार हैंडपंप लगे हैं। कांवड़ यात्रा से जुड़े शिवभक्तों को इन्हीं हैंडपंप के जरिये पेयजल की सुविधा मिलती रही, लेकिन पिछले दिनों चारों हैंडपंप के हत्थे गायब हो गए। श्रद्धालुओं में बदायूं निवासी राजीव कुमार ने बताया कि पीने के पानी के लिए श्रद्धालुओं को भटकना पड़ा।

उझानी में पेयजल संकट की शिकायत करने पहुंचीं गंजशहीदा मोहल्ले की महिलाएं। संवाद

उझानी में पेयजल संकट की शिकायत करने पहुंचीं गंजशहीदा मोहल्ले की महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed