फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two youths killed, one injured in bike collision

Budaun News: बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, एक घायल

Wed, 07 Aug 2024 03:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Two youths killed, one injured in bike collision
फैजगंज बेहटा में घायलों को एंबुलेंस में ले जाती पुलिस। संवाद
आसफपुर। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर सिसरका गांव के नजदीक मंगलवार रात दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार रात करीब 8:30 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उस दौरान मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर रमाया गैस एजेंसी के सामने तेज रफ्तार दौड़ रहीं दो बाइक सामने-सामने से टकरा गईं। उनमें एक बाइक पर बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव भटपुरा निवासी युवक बबलू (18) पुत्र छोटेलाल सवार थे। वह बाइक लेकर चंदौसी देवी जागरण में जा रहे थे, जबकि सामने से चंदौसी के मोहल्ला नखासा निवासी जावेद (22) और उनका दोस्त शाहआलम बाइक पर अपनी रिश्तेदारी फैजगंज बेहटा कस्बे में आ रहे थे।
विज्ञापन

दोनों बाइकों की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे दोनों बाइक जोरदार टकरा गईं। उनके परखचे उड़ गए। तीनों लोग सड़क पर इधर-उधर जा गिरे। हादसे को देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिससे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आसफपुर भेज दिया, जहां डॉक्टर ने बबलू और जावेद को मृत घोषित कर दिया। शाहआलम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने उनके परिवार वालों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, तीन घायल

बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नागपुर के नजदीक मंगलवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से 60 वर्षीय तारावती की माैत हो गई। तारावती पत्नी ओमप्रकाश उघैती थाना क्षेत्र के गांव गदगांव की रहने वाली थीं। वह मंगलवार सुबह अपने पति और धेवती पलक (5) के साथ दावत खाने अपने मायके अकौली आई थीं। तीनों लोग यहां से दावत खाकर रात करीब आठ बजे घर लौट रहे थे। उनकी बाइक नागपुर गांव के नजदीक पहुंची थी। तभी किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे तीनों लोग घायल हो गए। उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने तारावती को मृत घोषित कर दिया। उनके पति और धेवती की हालत खतरे से बाहर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed