फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two youths killed after being hit by a pickup truck in Budaun

Budaun News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

Sun, 05 Jul 2026 01:43 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 05 Jul 2026 01:43 PM IST
सार

बदायूं के बिसौली में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर रविवार दोपहर भीषण हादसा हुआ। पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। 
 

विज्ञापन
Two youths killed after being hit by a pickup truck in Budaun
विलाप करते मृतक कुलदीप के परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के बिसौली में रविवार की दोपहर तेज रफ्तार पिकअप और बाइक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद एफएम हाईवे (मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे) पर महोरी के समीप जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वाहनों को कब्जे में लिया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

Two youths killed after being hit by a pickup truck in Budaun
इसी पिकअप वाहन से लगी थी टक्कर - फोटो : संवाद
हादसे में बाइक सवार कुलदीप सागर (26 वर्ष) पुत्र ओमकार व संजीव सागर (25) पुत्र सियाराम सागर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों युवक फैजगंज बेहटा के रहने वाले थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

Two youths killed after being hit by a pickup truck in Budaun
क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : संवाद
बताया जा रहा है कि कुलदीप गैस एजेंसी से सिलिंडर लेने जा रहा था, तभी बिसौली की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक खाई में जा गिरी, जबकि पिकअप चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है।  घटना की जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन

ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा 
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा आगे चल रहे ई-कार्ट को ओवरटेक करने के दौरान हुआ। बाइक सवार ई-कार्ट को ओवरटेक कर रहे थे, तभी सामने से आ रही पिकअप से बाइक भिड़ गई। लोगों के अनुसार बाइक की रफ्तार भी ज्यादा थी। दोनों युवक हेलमेट भी नहीं पहने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed