{"_id":"6a1a86a046a4a014ce0b5e3a","slug":"two-youths-died-in-a-bike-collision-on-the-budaun-moradabad-highway-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बदायूं-मुरादाबाद हाईवे पर बाइकों की भिड़ंत, दो युवकों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बदायूं-मुरादाबाद हाईवे पर बाइकों की भिड़ंत, दो युवकों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम
Sat, 30 May 2026 12:11 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 30 May 2026 12:11 PM IST
सार
बदायूं-मुरादाबाद हाईवे पर शुक्रवार रात दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। इससे उनके परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
दिनेश की फाइल फोटो
- फोटो : परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में बदायूं-मुरादाबाद हाईवे पर शुक्रवार देर रात सड़क हादसा हो गया। गांव रोटा के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। इस घटना से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार दोनों युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। हादसे में बिसौली थाना क्षेत्र के नवादा निवासी गोपी (25 वर्ष) और सहसवान क्षेत्र के भगतपुर निवासी दिनेश की मौत हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि दोनों युवक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज भिजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल बदायूं रेफर कर दिया गया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन