फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   two youths died due to collision of unknown vehicle in Bareilly

Budaun News: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे दोनों

Mon, 13 Feb 2023 10:45 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 Feb 2023 10:45 AM IST
सार

हादसे में मरने वाले दोनों युवक फोटोग्राफर थे। शादी समारोह में फोटोग्राफी का काम करते थे। सोमवार की सुबह दोनों एक शादी से लौट रहे थे, तभी किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
two youths died due to collision of unknown vehicle in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं के सिविल लाइंस इलाके में बाईपास के आंवला चौराहे पर सोमवार तड़के किसी वाहन की टक्कर से 25 वर्षीय शिवम और 23 साल के कैलाश की मौत हो गई। दोनों एक शादी समारोह में फोटाग्राफी करके आंवला से घर लौट रहे थे। बाईपास पर आंवला चौराहे पर किसी वाहन से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला सम्राट अशोकनगर निवासी शिवम पुत्र चंद्रपाल और कैलाश पुत्र रामेश्वर वैवाहिक कार्यक्रमों में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करते थे। उनकी कोई दुकान नहीं थी। दोनों मिलकर यह काम अपने घर से करते थे। परिवार वालों के मुताबिक दोनों रविवार को एक शादी में फोटो और वीडियोग्राफी करने आंवला गए थे। रात को उन्होंने काम निपटाया। तड़के दोनों बाइक से आंवला से लौट रहे थे। इस दौरान वे हेलमेट नहीं लगाए थे।

विज्ञापन

अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दी तहरीर 

जैसे ही उनकी बाइक सालारपुर विद्युत उपकेंद्र से आगे आंवला चौराहे पर पहुंची बाईपास से गुजर रहे किसी वाहन से टक्कर हो गई, जिससे दोनों युवकों की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव मोर्चरी भिजवाए। पुलिस ने उनके पास मिले मोबाइल नंबर से परिवार वालों को सूचना दी। मामले में परिवार वालों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


शिवम दो भाइयों में बड़ा था। तीन माह पहले ही उसकी पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया था। उसके परिवार में खुशियों का माहौल था लेकिन उसकी मौत से परिवार में मातम पसर गया है। कैलाश चार भाइयों में सबसे बड़ा था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed