फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two-year-old boy dies by drowning in a pond

तालाब में डूबकर दो वर्षीय बालक की मौत

Sun, 11 Apr 2021 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Two-year-old boy dies by drowning in a pond
बदायूं। वजीरगंज कस्बे में शुक्रवार सुबह एक बच्चे की तालाब में डूबकर मौत हो गई। बच्चा तालाब किनारे खेल रहा था। खेल-खेल में वह अचानक तालाब में जा गिरा। जब तक परिवार वालों ने उसे बाहर निकाला और उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गए, तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई, लेकिन परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

वजीरगंज कस्बा निवासी यूनुस के घर के बराबर में तालाब है। शुक्रवार सुबह उनका दो वर्षीय बेटा शोएब तालाब किनारे खेल रहा था। उसके साथ मोहल्ले के अन्य बच्चे भी थे। इसी दौरान शोएब तालाब में जा गिरा और पानी में डूब गया। ये देखकर बच्चों ने शोर मचा दिया। कुछ बच्चे दौड़कर उनके घर पहुंचे और उन्हें जानकारी दी। इस पर परिवार वाले पहुंचे और तालाब में कूद पड़े। उन्होंने मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकाला। उसे तुरंत स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इधर, सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने की बात की लेकिन परिवार वालों ने इनकार कर दिया है। बालक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed