फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two Women Killed after failing in sexual harassment, brutality with dead bodies In budaun

हैवानियत: दुष्कर्म में नाकाम होने पर किया था दो महिलाओं का कत्ल, फिर शवों के साथ किया घिनौना काम

Tue, 11 Jul 2023 05:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 11 Jul 2023 05:03 PM IST
सार

बदायूं में दो महिलाओं की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दोनों महिलाओं की हत्या दुष्कर्म में नाकाम होने पर की गई थी। आरोपियों ने शवों के साथ हैवानियत भी की थी। पुलिस ने कोल्ड स्टोर मालिक के बेटे समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Two Women Killed after failing in sexual harassment, brutality with dead bodies In budaun
दो महिलाओं की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं शहर के चर्चित दो महिलाओं की हत्या के मामले का सोमवार को खुलासा हो गया। कोल्ड स्टोर में दुष्कर्म की कोशिश में नाकाम होने पर दोनों की हत्या की गई थी। लेबर ठेकेदार ने दो ऑपरेटरों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


कोल्ड स्टोर मालिक के बेटे को जब इस घटना का पता चला तो उसने दो ऑपरेटरों और चौकीदार के साथ मिलकर कार से लाशों को उसहैत में ले जाकर खंदी में फिंकवा दिया। इस मामले में सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- देवर ने भाभी को बना लिया पत्नी: 19 साल जेल में रहा पति, घर लौटा तो न जोरू मिली न जमीन; भाई बना दुश्मन

विज्ञापन
विज्ञापन


तीन जुलाई को शहर निवासी दो महिलाएं बरेली रोड स्थित राम कोल्ड स्टोर में आलू की छंटाई करने पहुंचीं थी। अपराह्न करीब तीन बजे लेबर ठेकेदार आरिफपुर नवादा निवासी इब्लेहसन उर्फ भर्रा, न्यू आदर्श कॉलोनी निवासी ऑपरेटर अजय शर्मा और उझानी निवासी मुकेश पाल एक महिला को बुलाकर कोल्ड स्टोर के मशीन रूम में ले गए।


पुलिस के अनुसार, उस महिला के इब्लेहसन से संबंध थे। इसी दौरान उसके पीछे-पीछे दूसरी महिला भी पहुंच गई। आरोपियों ने पहले उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की, जब उसने शोर मचाकर शिकायत करने की धमकी दी तो आरोपियों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। यह देखकर दूसरी महिला चीख पड़ी। इसके बाद आरोपियों ने उसकी भी गला दबाकर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, इसके बाद उनके शव कोल्ड स्टोर के अमोनिया गैस के चैंबर में रख दिए गए। रात में दोनों शव टैंक में डालकर सभी आरोपी अपने-अपने घर चले गए। सुबह करीब सवा सात बजे कोल्ड स्टोर मालिक का बेटा मयूर गुप्ता कोल्ड स्टोर पहुंचा तो शव देखकर उसके होश उड़ गए।

ये भी पढ़ें- पहचान छिपाकर लूटी आबरू: मुस्तकीम ने राहुल बन महिला को फंसाया, घर में घुसकर किया दुष्कर्म; ग्रामीणों ने पीटा


 

उसने कोल्ड स्टोर के तीसरे ऑपरेटर ग्राम बाबट निवासी पप्पू उर्फ रामवीर यादव, चौकीदार शाहजहांपुर के थाना परौर के गांव चपरा निवासी रामरतन उर्फ रतनपाल और मूसाझाग के मल्लापुर निवासी चौकीदार प्रदीप यादव से महिलाओं के शव पन्नी में पैक कराकर कार की डिकी में रखकर उसहैत इलाके में फिंकवा दिए। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 

कोल्ड स्टोर के चैंबर में डाले गए थे दोनों महिलाओं के शव, शुगर फ्री दवा भी लगाई
महिलाओं के शव कोल्ड स्टोर के अमोनिया चैंबर में रखे गए थे। फिर दोनों शवों पर आलू में लगने वाली शुगर फ्री दवा लगाई गई। बाद में दोनों शव पानी के टैंक में डाल दिए गए। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि आरोपियों ने ऐसा इसलिए किया जिससे दोनों शव जल्दी डी-कंपोज हो जाएं।

 

चार जुलाई को दोनों महिलाओं के शव उसहैत थाना क्षेत्र में बची झझरऊ गांव के नजदीक सड़क किनारे पड़े मिले थे। उनमें एक महिला का शव तिरपालनुमा पीली पन्नी में बंधा था जबकि दूसरी का शव काली पन्नी में बंधा था। उस दौरान दोनों शवों की हालत काफी खराब हो चुकी थी।

कहा जा रहा था कि तीन जुलाई की रात उनकी हत्या हुई थी, ऐसे में उनके शव इतनी जल्दी कैसे खराब हो गए, इसका खुलासा सोमवार को हुआ। आरोपी इब्लेहसन उर्फ भर्रा, अजय और मुकेश ने पुलिस को बताया कि उन्होंने दोनों महिलाओं के शव कोल्ड स्टोर के अमोनिया चैंबर में रख दिए थे।

रात आठ बजे तक काफी अंधेरा हो चुका था। फिर उन्होंने दोनों शव बाहर निकाले और उन पर शुगर फ्री दवा लगाई। दोनों शवों को मशीन रूम के पिछले गेट से निकालकर ले गए और उन्हें पानी के टैंक में डाल दिया।

अगले दिन सुबह ऑपरेटर पप्पू, चौकीदार रामरतन और प्रदीप ने दोनों शवों को टैंक से बाहर निकाला। फिर तिरपाल नुमा पन्नी में बांधकर उसहैत इलाके में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed