फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two women including an old lady were beaten up by goons, video goes viral

Budaun News: वृद्धा सहित दो महिलाओं से दबंगों ने की मारपीट, वीडियो वायरल

Tue, 03 Jun 2025 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Two women including an old lady were beaten up by goons, video goes viral
पिपरिया में विवाद में महिलाओं से मारपीट करते दबंग। स्रोत-वीडियोग्रैब
रेहड़िया। वजीरगंज क्षेत्र के गांव पिपरिया में दो पक्षों में दरवाजा निकालने को लेकर विवाद है। सोमवार को कुछ दबंग वहां लकड़ियां हटाने पहुंचे। मना करने पर दबंगों ने एक वृद्ध सहित दो महिलाओं को लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। महिलाओं के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

गांव पिपरिया निवासी दुर्गपाल पुत्र राम प्रकाश ने प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज को तहरीर देकर बताया कि गांव के एक व्यक्ति से उसका दरवाजा निकालने को लेकर विवाद है। सोमवार सुबह 6:30 बजे चार लोग उनकी जगह से लकड़ियां उठाने लगे। जब वह देखने गया तो इन लोगों ने उसे दौड़ा लिया। उसकी पत्नी सुषमा और बुजुर्ग मां खेमवती पहुंची तो उनको लाठी-डंडों से जमकर पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। इस घटना में पिटाई के दौरान किसी ने वीडियो बना लिया। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पीड़ित दुर्गपाल ने गांव के ही प्रवीन पुत्र गजराम, अजीत, धर्मेंद्र पुत्रगण शेर सिंह व नेमवती पत्नी गजराज के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed