{"_id":"59514b394f1c1bb0768b4804","slug":"two-while-bathing-the-ganga-people-do-not-feel-immersed-clues","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा स्नान करते वक्त दो लोग डूबे, नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा स्नान करते वक्त दो लोग डूबे, नहीं लगा सुराग
अमर उजाला ब्यूरो उझानी।
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
river death
- फोटो : amarujala
कासगंज के सिंगोला के लोग घट विसर्जित करने आए थे
कछला गंगाघाट पर सोमवार दोपहर हुआ हादसा
कछला गंगाघाट पर गंगा स्नान करते वक्त कासगंज के दो लोग डूब गए। काफी कोशिश के बाद भी इनका कोई सुराग नहीं लग सका। देर शाम तक गोताखोर इनको तलाशने में जुटे रहे। अब मंगलवार को दोनों युवकों की तलाश की जाएगी।
कासगंज के थाना ढोलना के गांव फिरोजपुर सिंगोरा में रविवार को भागवत कथा का समापन हुआ था। सोमवार को गांव के लोग कछला गंगा घाट पर घट विसर्जित करने आए थे। घट विसर्जित करने के बाद यह लोग गंगा में पुल के उस पार स्नान कर रहे थे। इसी दौरान गहराई में जाने से भूपेंद्र पुत्र गजराम और शिवम पुत्र गुड्डू शर्मा डूब गए। इनको बचाने में तुरंत ही गोताखोर जुट गए। कछला चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह भी पहुंच गए। काफी देर तक दोनों को गंगा में तलाश किया गया। इसके बावजूद दोनों का सुराग नहीं लग सका। चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह ने बताया कि अब मंगलवार को दोनों की तलाश की जाएगी।