फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two ward members of the city got the land registered and also grabbed money

Budaun News: शहर के दो वार्ड सदस्यों ने कराया जमीन का बैनामा, रुपये भी हड़पे

Mon, 24 Jun 2024 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Two ward members of the city got the land registered and also grabbed money
बदायूं। शहर के दो वार्ड सदस्यों पर जमीन का बैनामा कराने और उसके रुपये भी हड़पने का आरोप लगा है। खेत मालिक पिछले एक साल से लगातार कार्रवाई की मांग कर रहा है, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकी। अब उसने पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सोथा निवासी जफर आलम का कहना है कि वह काफी समय से बीमार है। ज्यादा चल फिर भी नहीं सकते। उनका परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। उन्हाेंने एक साल पहले अपने भाई नवेद आलम को नाहर खां सराय में स्थित पैतृक संपत्ति की पॉवर ऑफ अर्टानी दे दी थी तो उनके भाई ने 18 नवंबर 2023 को जमीन का बैनामा 48 लाख रुपये में सोथा और फरशोरी टोला निवासी दो वार्ड सदस्यों के नाम कर दिया, जबकि इस जमीन का सर्किल रेट काफी ज्यादा था। बावजूद इसके दोनों वार्ड सदस्यों ने उनके भाई पर मानसिक दबाव बनाकर जमीन का बैनामा करा दिया था। वह उस दौरान मौके पर मौजूद नहीं थे। वार्ड सदस्यों ने इसी बात का फायदा उठाया।
विज्ञापन

उन्होंने बैनामा में एक्सिस बैंक का 24 लाख रुपये का चेक देने का जिक्र किया है, जो बैनामा कराने के बावजूद उन्होंने नहीं दिया। कई बार उन्होंने चेक मांगा, लेकिन नहीं दिया। उल्टे उन्हें जान से मारने की धमकी दी। तब उन्होंने पुलिस से शिकायत की, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed