फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two villages in January 90 percent of rural born!

दो गांवों में एक जनवरी को पैदा हुए 90 फीसदी ग्रामीण!

Mon, 15 Feb 2016 08:03 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Mon, 15 Feb 2016 08:03 PM IST
विज्ञापन
Two villages in January 90 percent of rural born!

विज्ञापन
 जिले की ग्राम पंचायत वनकोटा के गांव गर्रुइया एवं निनवां में करीब 90 फीसदी लोगों का जन्म एक जनवरी को हुआ है। यह जानकार शायद आपको हैरानी होगी और ऐसा होना लाजिमी है। आधार कार्डों पर अंकित की गई जन्मतिथियों के मुताबिक यह बात पूरी तरह से सच है। यकीन न हो तो इन दोनों गांवों में जाकर सभी लोगों के आधार कार्ड चेक किए जा सकते हैं। इस मामले में अधिकार एनजीओ ने मामले की जानकारी करके डीएम को पत्र दिया, जिससे कि आधार कार्डों में सुधार किया जा सके।
अधिकार एनजीओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल सिंह क्रांतिकारी ने बताया कि उन लोगों ने दोनों गांवों के करीब 800 लोगों के कार्ड चेक किए इसमें 90 फीसदी लोगों की जन्मतिथियां एक जनवरी पाई गईं। साथ ही अन्य खामियां जैसे नाम, पिता एवं पति के नाम के साथ ही पते भी गलत हैं। इस वजह से लोगों को जरूरी काम करने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि यह लोगों के भविष्य के लिए अच्छा संकेत नहीं है।
विज्ञापन

सिंह ने बताया कि राशनकार्ड से लेकर पेंशन आदि तमाम जरूरी प्रपत्रों को आधार के साथ लिंक किया जा रहा है, ऐसे में गलत आधार कार्डों के साथ लिंक किए जाने से उन लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। कहा कि उन्होंने दोनों के साथ जिले के तमाम गांवों में इस बारे में जानकारी की, वहां पर उन लोगों को आधार कार्डों में तमाम खामियां मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed