फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two traders were called to Hapur on the pretext of selling potatoes and held hostage

Budaun News: आलू बेचने के बहाने हापुड़ बुलाकर दो व्यापारियों को बनाया बंधक

Sat, 26 Oct 2024 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Two traders were called to Hapur on the pretext of selling potatoes and held hostage
उझानी (बदायूं)। आलू बेचने के बहाने हापुड़ बुलाकर उझानी क्षेत्र के दो व्यापारियों को अगवा कर लिया गया। बदमाशों ने उन्हें दो दिन तक बंधक बनाकर रखा। फोन कर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी तो घबराए परिजन पुलिस अफसरों से मिले। पुलिस ने दोनों व्यापारियों को मुक्त कराके एक बदमाश को पकड़ लिया। तीन अन्य की तलाश जारी है। अपहरण करने वालों में हापुड़ जिले में तैनात एक सिपाही भी शामिल है।
विज्ञापन

ओमप्रकाश पटेल कोतवाली क्षेत्र के गांव जिरौलिया और राजू सिंह रोशननगर के निवासी हैं। ओमप्रकाश के बेटे केतन पटेल के मुताबिक, 20 अक्तूबर को रिश्तेदार अक्षय सिंह ने उनके पिता को फोन कर बताया कि हापुड़ में अच्छी किस्म का आलू बिक रहा है, आकर खरीद लो। अगले दिन दोनों व्यापारी 90 हजार रुपये लेकर हापुड़ पहुंचे। हापुड़ पहुंचने पर अक्षय और उसके साथ मौजूद बदमाशों ने दोनों व्यापारियों को अपने पास बुलाकर बंधक बना लिया। 22 अक्तूबर को अपराह्न में एक बदमाश ने राजू के मोबाइल से उसके परिजनों को फोन कर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी।
विज्ञापन

ओमप्रकाश के परिजनों ने पुलिस अफसरों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद रात में ही उझानी कोतवाली पुलिस की टीम हापुड़ रवाना हो गई। टीम ने बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे बदमाशों को हापुड़-मुरादाबाद हाईवे पर घेर लिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों व्यापारियों को मुक्त कराते समय कार सवार तीन बदमाश भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों में से हापुड़ निवासी मोनू त्यागी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मोनू ने पूछताछ के दौरान फरार बदमाशों के नाम हापुड़ के ही मोहित कुमार, अक्षय सिंह और कमल बताए हैं। मोहित सिपाही है, जो हापुड़ में तैनात बताया जा रहा है। वह एसओजी में भी रहा है। पुलिस उसके बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed