फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   two thousand notes reached in badaun

राहत: दो हजार के नोटों की खेप पहुंची बदायूं 

Sat, 12 Nov 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Sat, 12 Nov 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
two thousand notes reached in badaun
2000 note
हजार और पांच सौ रुपये के नोट बंद होने के बाद से अब तक जिले की बैंक शाखाओं में दो हजार रुपये के नोट और 100, 50 के नोट की खेप नहीं पहुंची थी। इससे लोगों को खासी परेशानी हो रही थी, इससे कई बैंकों ने रुपये देना बंद कर दिया था। जिले वासियों के लिए राहत भरी खबर यह है कि शनिवार शाम को दो हजार के नोट की एक खेप पंजाब नेशनल बैंक को मिल चुकी है। इसकी पुष्टि करते हुए लीड बैंक मैनेजर अनुराग रमन ने कहा कि दो हजार के नोट रविवार से वितरित होना शुरू हो जाएंगे। लोग धैर्य बनाए रखें, जिससे कि आसानी से रुपयों को बदल लिया जाएगा। 
विज्ञापन

बताते चलें कि बैंक शाखाओं में आने वाले लोगों को लाइन में लगने में अधिक वक्त लग रहा है। ऐसा इसलिए है कि बैंक में सौ और 50 रुपये के नोट कम पड़ने पर बैंक के कर्मचारियों ने 20, 10 रुपये के नोट के साथ 10 रुपये के सिक्कों का वितरण भी कर रहे हैं। एक्सचेंज करने और रुपये निकालने के लिए जाने वालों को ज्यादा वक्त लगता है। दो हजार रुपये के नोट आने के बाद रुपये जल्द ही दिए जा सकेंगे। 
विज्ञापन

एटीएम में रुपयों की उपलब्धता बढ़ेगी 
बदायूं। दो हजार रुपये के नोट जिले में आ जाने से एटीएम में रुपयों की उपलब्धता बढ़ जाएगी। इससे सौ रुपये के नोट एटीएम में भरवा दिए जाएंगे, जिससे लोगों को रुपये निकालने के लिए आसानी रहेगी। आने वाले दो तीन दिनों में लोगों को इससे काफी राहत मिलने की उम्मीद बैंक कर्मचारी जता रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सेकेंड सटरडे को 350 करोड़ का लेनदेन
बदायूं। रुपये एक्सचेंज करने और पांच सौ और हजार के नोट जमा करने के लिए केंद्र सरकार के आदेश पर सेकेंड सटरडे को बैंक शाखाएं खोले जाने का फायदा लोगों और बैंकों को मिला। सेकेंड सटरडे को बीते दो दिनों की अपेक्षा सबसे ज्यादा लेनदेन हुआ। बैंक अधिकारियों के मुताबिक 350 करोड़ रुपये का लेनदेन जिले की 188 बैंक शाखाओं में हुआ। 

रुपये एक्सचेंज, जमा और निकासी करने वाले लोगों की भारी भीड़ बैंकों के बाहर सुबह से ही लग गई थी। बीते दो दिनों की अपेक्षा मजबूत तैयारी करके आए बैंक कर्मियों ने लेनदेन शुरू कर दिया, तो शाम होते-होते यह आंकड़ा 350 करोड़ तक पहुंच गया, जिसमें केवल 70 करोड़ रुपये बदले गए, जबकि 280 करोड़ रुपये जमा कराए गए। चंद बड़ी बैंकों को छोड़कर अन्य बैंकों में कैश खत्म होने से वहां पर केवल धनराशि जमा की गई। इससे उन बैंक शाखाओं में अधिक धनराशि जमा की गई। लीड बैंक मैनेजर अनुराग रमन के मुताबिक शनिवार को साढ़े तीन सौ करोड़ का लेनदेन हुआ। कहा, बीते दो दिनों की अपेक्षा शनिवार को भारी भीड़ उमड़ी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed