फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two tempos fell into a ditch while overtaking on the highway; passengers survived.

Budaun News: हाईवे पर ओवरटेक के दौरान दो टेंपो खाई में गिरे, यात्री बचे

Sun, 28 Jun 2026 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Two tempos fell into a ditch while overtaking on the highway; passengers survived.
बाइक और ईरिक्शा की टक्कर में मौके पर घायल   पड़ा बाइक सवार। संवाद
रेहड़िया। बदायूं-मुरादाबाद हाईवे पर शनिवार को सैदपुर स्थित सय्यद पीजी कॉलेज के पास ओवरटेक के दौरान दो टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरे। टेंपो में सवार सभी यात्री बाल-बाल बच गए। कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों टेंपो सैदपुर से वजीरगंज की तरफ जा रहे थे। इसी बीच एक टेंपो चालक ने आगे चल रहे टेंपो को ओवरटेक करने की कोशिश की। तभी सामने से तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल आ गई। बुलेट को बचाने के लिए चालक ने टेंपो को साइड में लिया इसी दौरान वह बगल में चल रहे दूसरे टेंपो से टकरा गया।
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गए। हादसे में एक टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आवाज सुनकर आसपास के राहगीर और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और खाई में गिरे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को खाई से बाहर निकलवाया और यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन






ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत, तीन गंभीर घायल



बदायूं। करेंगी रोड पर मुड़िया सतासी के पास बगरैन की तरफ से आ रही बाइक और महमूदपुर की ओर जा रहे ई-रिक्शा में भिड़ंत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बाइक सवार तेज रफ्तार में गलत साइड से आ रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। हादसे में बाइक सवार सुखपाल निवासी जंगबाजपुर (थाना सिरौली, बरेली) गंभीर रूप से घायल हो गए। हेलमेट लगाए होने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट आने से बच गई। वहीं, ई-रिक्शा चालक कल्लू मनिहार निवासी महमूदपुर (थाना आंवला, बरेली) और रिक्शा सवार विकास निवासी मुड़िया सतासी (थाना वजीरगंज) भी बुरी तरह घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी घायलों को ई-रिक्शा से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है। संवाद

बाइक और ईरिक्शा की टक्कर में मौके पर घायल   पड़ा बाइक सवार। संवाद

बाइक और ईरिक्शा की टक्कर में मौके पर घायल   पड़ा बाइक सवार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed