फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two teen died due to drowning in a pond in Budaun

Budaun News: तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत, नहाने गए थे दोनों, परिवारों में मचा कोहराम

Sat, 19 Apr 2025 02:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Apr 2025 02:31 PM IST
सार

बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। पानी भरे गड्ढे में नहाने उतरे दो किशोर गहरे पानी में डूब गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Two teen died due to drowning in a pond in Budaun
सीएचसी में बेड पर किशोर का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सिद्धपुर कैथोली में शनिवार सुबह निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर मिट्टी डालने के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे के पानी में नहाते समय दो छात्र डूब गए। खेतों पर काम कर रहे तीन ग्रामीणों ने दोनों छात्रों को अचेत हालत में तालाब से बाहर निकाला। पुलिस बाइक की मदद से दोनों को सीएचसी ले गई। डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम को भेजा। छात्रों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन


गांव सिद्धपुर कैथोली निवासी बॉबी (14) पुत्र भूरे कश्यप और सलमान (16) पुत्र झबूरी शनिवार सुबह बकरी चराने खेतीहर इलाके में गए थे। बॉबी गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा सात तो सलमान कक्षा आठ में पढ़ते थे। परिजनों ने बताया कि गांव के बाहर से गंगा एक्सप्रेसवे गुजर रहा है। इसके निर्माण के लिए खेतों से मिट्टी का काफी मात्रा में उठान किया था। इससे खेतीहर इलाके में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए। जिसमें बारिश का पानी पहले ही भरा हुआ था। इस वजह से गड्ढे तालाब में तब्दील हो गए हैं।
विज्ञापन


गहरे गड्ढे में डूबे दोनों किशोर 
सुबह करीब 11 बजे दोनों छात्र पानी भरे गड्ढे में घुस गए। दोनों गड्ढे में घुसते ही डूबने लगे। वहां मौजूद अन्य बच्चों ने शोर शराबा मचाया। जिससे मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर परिवार के लोग भी तालाब किनारे पहुंच गए, लेकिन तब तक दोनों किशोर तालाब के गहरे पानी में डूब चुके थे। पास के गांव कल्याणपुर निवासी किशन, प्रेम सहाय और नन्हें रस्सी की मदद से तालाब में घुसे। करीब एक घंटे की खोजबीन के बाद दोनों छात्रों बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दोनों छात्रों को अलग-अलग बाइकों की मदद से बिसौली सीएचसी भिजवाया। जहां डॉक्टर ने मेडिकल परीक्षण में दोनों छात्रों को मृत घोषित कर दिया। छात्रों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई। तहसील प्रशासन ने गांव पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया है। वहीं, पुलिस ने दोनों छात्रों के शव पोस्टमॉर्टम को भिजवाए हैं। बिसौली इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि गांव के ही पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो छात्रों की डूबने से मौत हुई हैं।

ग्रामीणों की मानते तो नहीं जाती जान
घटना के प्रत्यक्षदर्शी रहे ग्रामीणों ने बताया कि सलमान अपनी बकरी लेकर चराने गया था। उसके साथ उसका भाई जाहिद भी साथ में था। इसके अलावा उसके दोस्त सचिन, शिवकुमार व अनमोल भी थे। जब सलमान व बॉबी गड्ढे में नहाने के लिए जा रहे थे। उसी वक्त खेतों पर काम कर रहे ग्रामीणों ने दोनों से गड्ढे में घुसने से मना किया था, लेकिन दोनों छात्रों ने उनकी नहीं सनी।


यह भी पढ़ें- Bareilly Murder Case: प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या... शव से लिपट खूब रोई पत्नी, राज खुला तो दंग रह गए लोग
 

गांव में पसरा मातम, परिजनों में चीत्कार
परिजनों ने बताया कि सलमान नौ भाइयों में छठे नंबर का है। उसकी मौत से मां नजमा बेसुध हो गई। वहीं, बॉबी तीन भाई व तीन बहनों में चौथे नंबर का है। बॉबी की मौत से मां लड़ैती उर्फ राजकुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों ही छात्रों के पिता मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed