फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two students died after drowning in a pit dug for Ganga Expressway

Budaun News: गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से दो छात्रों की मौत

Sun, 20 Apr 2025 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Two students died after drowning in a pit dug for Ganga Expressway
बॉबी का फाइल फोटो।
बिसौली। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सिद्धपुर कैथोली में शनिवार सुबह निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे पर मिट्टी डालने के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे के पानी में नहाते समय दो छात्र डूब गए। खेतों पर काम कर रहे तीन ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों छात्रों को अचेत हालत में निकाला। बाइक की मदद से दोनों को पुलिस वाले सीएचसी ले गई। डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। छात्रों की मौत से परिवार में चीख पुकार मची हैं।
विज्ञापन


गांव सिद्धपुर कैथोली निवासी बॉबी (14) पुत्र भूरे कश्यप और सलमान (16) पुत्र झबूरी शनिवार सुबह बकरी चराने गए थे। बॉबी गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा सात तो सलमान कक्षा आठ में पढ़ते थे। परिजनों ने बताया कि गांव के बाहर से गंगा एक्सप्रेस-वे गुजर रहा है। इसके निर्माण के लिए खेतों से मिट्टी का काफी मात्रा में उठान किया था। इससे जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश होने से इन गड्ढों में पानी भरा गया है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब 11 बजे बकरी चराते हुए दोनों छात्र पानी भरे गड्ढे में नहाने लगे। दोनों गड्ढे में घुसते ही डूबने लगे। वहां मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाया। सूचना पर परिवार के लोग भी वहां पहुंचे। पास के गांव कल्याणपुर निवासी किशन, प्रेम सहाय और नन्हें रस्सी की मदद से तालाब में घुसे। करीब एक घंटे की खोजबीन के बाद दोनों को करीब 20 फीट नीचे से बेहोशी की हालत में निकाला गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बाइकों की मदद से बिसौली सीएचसी भिजवाया। डॉक्टर ने दोनों छात्रों को मृत घोषित कर दिया। छात्रों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। तहसील प्रशासन ने भी गांव पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की मानते तो नहीं जाती जान
प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बताया कि सलमान अपनी बकरी लेकर चराने गया था। उसके साथ उसका भाई जाहिद भी था। उसके दोस्त सचिन, शिवकुमार व अनमोल भी थे। जब सलमान व बॉ़बी गड्ढे में नहाने जा रहे थे तो खेतों पर काम कर रहे ग्रामीणों ने दोनों को रोका लेकिन वह नहीं माने।


गांव में मातम, परिजनों में चीत्कार
परिजनों ने बताया कि सलमान नौ भाइयों में छठे नंबर का है। उसकी मौत से मां नजमा बेसुध हो गई। बॉ़बी तीन भाई व तीन बहनों में चौथे नंबर का है। बॉबी की मौत से मां राजकुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों ही छात्रों के पिता मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं।

बॉबी का फाइल फोटो।

बॉबी का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed