फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two-storey house collapsed within moments

Budaun News: कुछ ही पलों में ध्वस्त हो गया दो मंजिला मकान

Tue, 02 Apr 2024 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Two-storey house collapsed within moments
धमाके से दहला इस्लामनगर
विज्ञापन



कांप गईं दीवारें, चीख पड़े आसपास के लोगघरों से निकले पड़ोसी तो अख्तर के दो मंजिला मकान की जगह दिखा मलबे का ढेर
संवाद न्यूज एजेंसी
इस्लामनगर। कस्बे में सोमवार को धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों और प्रतिष्ठानों में घर मौजूद लोेगों की चीख निकल गई। डर के मारे वे बाहर आ गए। वहां नजारा भयावह था। पड़ोसी अख्तर का दो मंजिला मकान पूरी तरह से मलबे के ढेर में तब्दील हो चुका था। अख्तर की जरा सी लापरवाही और धन कमाने की लालसा ने पत्नी सलामत और बेटे तैमूर को छीन लिया। अख्तर के पिता असगर पुराने समय से ही आतिशबाजी का काम करते आ रहे हैं। उनकी दुकान कस्बे से बाहरी ओर है। अख्तर ने भी पिता से आतिशबाजी बनाना सीखा था और पिता के लाइसेंस की आड़ में घर में आतिशबाजी की दुकान खोल ली। उसने घर में भारी मात्रा में बारूद का स्टाॅक कर रखा था। बारूद की मात्रा का अंदाजा लोग धमाके की भयावहता से लगा रहे हैं जिससे पूरा मकान जमींदोज हो गया।



लाइसेंस नहीं फिर भी चार साल से चल रही थी दुकान
इस्लामनगर मोहाली मोहल्ले में बिल्सी बदायूं मुख्य मार्ग पर जिस दुकान में अख्तर आतिशबाजी बनाने का काम करता था उस दुकान के बाहर बोर्ड लगा है जिस पर जीएसटी नंबर आदि पड़े हुए हैं। जो लाइसेंस नंबर पड़ा है वह इस दुकान का नहीं बल्कि उसके पिता असगर के नाम का है जो जूनियर हाईस्कूल रोड पर आतिशबाजी की दुकान चला रहे हैं। वह पिता के लाइसेंस की आड़ में घर में ही घर पर चार पांच साल से दुकान चलाता आ रहा था। घर पर ही आतिशबाजी और बारूद का स्टाक था। अधिकारियों की निगरानी पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं।
विज्ञापन





याद आया साढ़े पांच साल पहले हुआ हादसा

बदायूं में पटाखा फैक्ट्री में हुआ था धमाका, आठ की हुई थी मौत
बदायूं। धमाके ने साढ़े पांच साल पहले 26 अक्तूबर 2018 को शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के पास एक पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके की याद दिला दी। उस वक्त विस्फोट में 8 लोगों की मौत हो गई थी और इलाज के दौरान दो अन्य लोगों ने भी दम तोड़ दिया था।। धमाका आदर्श नगर मोहल्ला निवासी श्यामलाल की बदायूं-ककराला रोड पर रसूलपुर गांव के पास छह दुकानों में हुआ था। इनमें एक दुकान सिविल लाइंस इलाके के दौरी नरोत्तमपुर निवासी संजू (25) ने किराये पर ले रखी थी। संजू दुकान में पटाखे बनाने और बेचने का काम करता था। धमाके से तीन दुकानें पूरी तरह ढह गई थीं। इमारत की ईंटें दूर तक जा गिरीं थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन





मिनट दर मिनट

तेज धमाका 3:17 बजे
पड़ोसी बाहर आए 3:20 बजे

मलबे के ढेर पर रोती तमन्ना को उठाया 3:30 बजे

थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंचे 3:35 बजे

छोटे कुरैशी ने मलबे से अर्फी को निकाला 3:40 बजे

जेसीबी मंगाईं गईं 3:45 बजे

एंबुलेंस पहुंची 3:50

मलबे से सलामत को बाहर निकाला गया 4:20 बजे

दमकल पहुंची 4:30 बजे

आतिशबाज अख्तर पहुंचे 4:35 बजे

तैमूर को मृत अवस्था में मलबे से निकाला 5:20 बजे

डीएम, एसएसपी पहुंचे 5:45 बजे
मकान का मलबा कराया साफ 6:05 बजे
मां बेटे के शव का पंचनामा भरा 7:00 बजे
मां-बेटे के शवों को जिला मुख्यालय भेजा 7:35 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed