फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two smugglers arrested with 75 kg ganja being brought from Orissa, the third one fled

Budaun News: उड़ीसा से ला रहे 75 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, तीसरा भागा

Mon, 21 Jul 2025 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with 75 kg ganja being brought from Orissa, the third one fled
अलापुर थाने में पुलिस हिरासत में गांजा तस्कर।स्रोत:पुलिस
अलापुर। पुलिस ने शनिवार रात पांच तस्कर गिरफ्तार किए। पहली कार्रवाई में कार सवार दो तस्कर 75 किलो गांजा के साथ पकड़े गए। दूसरी कार्रवाई में 20 किलो डोडा छिलका के साथ तीन तस्कर पकड़े। रविवार को एसपी सिटी ने दोनों मामलों का खुलासा है। पुलिस ने पांचों तस्करों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी ने बताया कि शनिवार रात अलापुर एसओ उदयवीर सिंह को सूचना मिली कि बदायूं अलापुर रोड से कार सवार तस्कर आ रहे हैं। उन्होंने घेराबंदी करते हुए हसनपुर हुरियाई मार्ग पर कार सवार दो तस्करों को पकड़ लिया। उसमें आसपुर गांव निवासी आलिम व फदीरपुद का पवन है। कार की तलाशी लेने पर 75.890 किलो गांजा मिला। उनके पास तीन मोबाइल और 1920 रुपये की नगदी मिले। उनका तीसरा साथी भाग गया। वह उसहैत थानाक्षेत्र के गांव मसूदपुरा निवासी मुकर्रम पुत्र नन्हें है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत रिपोर्ट दर्ज की है और कार को सीज का दिया है। तस्करों ने बताया कि वह उडीसा से गांजा खरीद कर लाते हैं। यहां महंगा दामों में बेचते हैं। आरोपी पवन ने बताया कि वह आलिम व मुकर्रम से कुछ दिन पहले ही मिला था। पुलिस ने बरामद गांजा की कीमत 20 लाख रुपये बताई है।
विज्ञापन

---------
20 किलो डोडा छिलका के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
अलापुर पुलिस ने शनिवार रात जगत बाइपास मोड के पास से तीन डोडा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्कर मूसाझाग थानाक्षेत्र के गांव मनकापुर कौर निवासी कबीर पुत्र पप्पू, आदिल अंसारी पुत्र दूल्हे हसन और अमन अंसारी पुत्र पप्पू हैं। उनके पास से 20.843 किलो डोडा छिलका व तीन मोबाइल बरामद किए। पुलिस ने डोडा की कीमत दो लाख रुपये बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed