फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two sisters who had been missing for seven years have been found safe and sound.

Budaun News: सात साल से लापता दो सगी बहनें सकुशल मिलीं

Wed, 04 Feb 2026 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Two sisters who had been missing for seven years have been found safe and sound.
बिल्सी। वर्ष 2019 से लापता दो सगी बहनों को करीब छह वर्ष दस माह बाद सकुशल पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में ले लिया।
विज्ञापन

कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली में दर्ज केस के तहत क्षेत्र की दो किशोरियां 25 मार्च 2019 से लापता थीं। इस संबंध में उनके भाई ने तहरीर दी थी। विवेचना के दौरान पूर्व में कई प्रयास किए गए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। हाल ही में उपनिरीक्षक पुष्पराज सिंह द्वारा सर्विलांस सेल व मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों बहनों की लोकेशन गुरुग्राम के डीएलएफ-3 क्षेत्र में पाई गई। इसके बाद पुलिस टीम व वादी के साथ हरियाणा पहुंची और ग्राम नाथूपुर से दोनों को सकुशल अपनी अभिरक्षा में ले लिया। दोनों को वन स्टॉप सेंटर महिला जिला अस्पताल, बदायूं भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed