फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two sisters committed suicide by consuming poison in Budaun

UP: बदायूं में दो सगी बहनों ने जहर खाकर दी जान, इस बात पर भाई ने डांटा तो उठाया आत्मघाती कदम

Mon, 09 Jun 2025 05:41 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 09 Jun 2025 05:41 AM IST
सार

बदायूं के सहसवान क्षेत्र में मामूली बात पर हुए झगड़े के बाद दो बहनों ने जहर खा लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। इससे उनके परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Two sisters committed suicide by consuming poison in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

बदायूं के सहसवान थाना क्षेत्र के गांव भवानीपुर खल्ली निवासी जवार की दो बेटियों का आपस में ही खाना बनाने को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा होते देख भाई ने बहनों को डांट दिया। इसके बाद दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया,  जहां रविवार को दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


गांव भवानीपुर खल्ली निवासी मेहरुल और मरीन खाना बनाने को लेकर रविवार शाम को झगड़ा करने लगीं। दोनों को झगड़ता देख भाई ने उनको डांट दिया। इसी से नाराज होकर दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों को जब इस बात का पता लगा तो दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां दोनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची सहसवान कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed