फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   two people killed langur after rat murder case in budaun

Budaun News: चर्चित चूहा हत्याकांड के बाद अब लंगूर की हत्या, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 01 Jun 2023 06:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 01 Jun 2023 06:07 PM IST
सार

बदायूं में चूहा हत्याकांड के बाद अब लूंगर की हत्या का मामला सामने आया है। लोगों ने दो सगे भाइयों पर लंगूर को मारने का आरोप लगाया है। वन विभाग ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
two people killed langur after rat murder case in budaun
थाना फैजगंज बहेटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के फैजगंज बेहटा कस्बे में बुधवार शाम आंबेडकर पार्क के नजदीक एक लंगूर मरा मिला। ग्रामीणों का कहना है कि लंगूर को मुरादाबाद निवासी दो सगे भाइयों ने मार डाला है। वहीं लोगों द्वारा पकड़कर पुलिस को सौंपे गए आरोपियों ने लंगूर को अपना बताया। पुलिस ने लंगूर के शव का पोस्टमार्टम कराया है। वन दरोगा ने मामले की अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


वन दरोगा दिनेश चंद्र शर्मा के मुताबिक, मामला बुधवार शाम करीब पांच बजे का है। सूचना मिली कि फैजगंज बेहटा कस्बे में कुछ लोगों ने एक लंगूर को घायल कर दिया है। इस पर वन दरोगा, वन रक्षक भूपेश कुमार और कस्बा निवासी संजीव मौर्य मौके पर पहुंचे। वहां लंगूर मरा हुआ मिला। काफी लोगों की भीड़ लगी हुई थी।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि यहां दो लोग लंगूर को मार रहे थे। जब लोगों ने यह देखा तो आरोपियों को पकड़ लिया। दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। जब तक वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, तब तक पुलिस उन्हें थाने ले जा चुकी थी। वन विभाग की टीम ने मृत लंगूर को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में वन दरोगा ने थाने जाकर दोनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा या हत्या में उलझा मामला

यह मामला हादसा या हत्या के बीच उलझा हुआ है। इस मामले में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों भाइयों ने ही लंगूर को मार डाला है। पुलिस का कहना है कि लंगूर बंदरों के पीछे भाग रहा था। इससे उसकी हालत बिगड़ गई और मर गया। 

एसओ सिद्धांत शर्मा ने बताया कि जिन लोगों पर लंगूर को मारने का आरोप है वह लंगूर उन्हीं लोगों का है। वह मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र के गांव सहसपुर के रहने वाले हैं। उनमें एक का नाम जगपाल सिंह और दूसरे का नाम जगत सिंह है। दोनों सगे भाई हैं। 

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: आलिम ने आनंद बनकर लूटी थी छात्रा की आबरू, धर्मांतरण का बनाया था दबाव

वह लंगूर लेकर फसल की रखवाली करने का काम करते हैं। बुधवार शाम लंगूर बंदरों के पीछे भाग रहा था। इसी दौरान वह मर गया। इसमें अज्ञात में एफआईआर दर्ज हुई है। दोनों आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। लंगूर का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

जिले में सबसे चर्चित रहा था चूहा हत्याकांड

जिले में इस तरह वन्यजीवों की हत्या का यह पहला मामला नहीं है। कुछ समय पहले जिले में चूहा हत्याकांड सबसे ज्यादा चर्चित रहा था। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पनबड़िया निवासी मनोज नाम के व्यक्ति ने पिंजड़ा लगाकर चूहा पकड़ा था। फिर उसको पत्थर से बांधकर नाले में डुबो-डुबोकर मार डाला था। 

पशु प्रेमी ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। अब तो उस मामले में चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है। इसके बाद सिविल लाइंस इलाके में एक पिल्ला की हत्या का मामला सामने आया था। उसमें भी एफआईआर दर्ज कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed