फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two people including Saraf robbed in Bisauli, shopkeeper shot

बिसौली में सराफ समेत दो लोगों से लूटपाट, दुकानदार को गोली मारी

Tue, 28 Dec 2021 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Two people including Saraf robbed in Bisauli, shopkeeper shot
दबतोरी (बदायूं)। बिसौली कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार शाम एक दुकानदार को गोली मार दी और सराफा व्यापारी से सोने के जेवर समेत 60 हजार रुपये लूट ले गए। दोनों लोग एक बाइक से अपनी दुकानें बंद करके चंदौसी अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में पुरुआखेड़ा के नजदीक बेखौफ बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को काफी तलाश किया लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

संभल जिले के कस्बा चंदौसी निवासी मनोज रस्तोगी की बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर में सराफे की दुकान है। उनके बराबर में ही चंदौसी के ही मनोज कुमार सिंह की दुकान है। दोनों लोग एक ही बाइक पर रोजाना चंदौसी से आते-जाते हैं। बताते हैं कि सोमवार शाम दोनों लोग अपनी-अपनी दुकानें बंद करके बाइक से चंदौसी लौट रहे थे। उनकी बाइक लक्ष्मीपुर-आसफपुर रोड पर पुरुआ खेड़ा रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक पहुंची थी कि तभी दो बाइक से पीछे से आए चार बदमाशों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। जब उन्होंने अपनी बाइक नहीं रोकी तो बदमाशों ने पीछे से गोली मार दी। जो बाइक पर पीछे बैठे मनोज कुमार सिंह के कान को चीरती हुई निकल गई। इसी दौरान दूसरे बदमाश ने उन पर तमंचा तान दिया। इससे बाइक चला रहे मनोज रस्तोगी और मनोज कुमार सिंह डर गए। उन्होंने तुरंत बाइक रोक ली। बदमाशों ने बाइक से उतारकर उनके साथ मारपीट करते हुए लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने मनोज कुमार सिंह से ढाई हजार रुपये, मनोज रस्तोगी से 60 हजार रुपये और कुछ सोने के जेवर लूट लिए। बदमाश उनकी दुकानों की चाबियां भी ले गए।
विज्ञापन

उसी दौरान कुछ लोग पीछे से आ रहे थे। उन्होंने लूटपाट होते देखकर शोर मचा दिया। इससे बदमाश मौके से भाग गए। ग्रामीणों ने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इससे बिसौली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस काफी देर तक बदमाशों को तलाश करती रही लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। बाद में पुलिस उन्हें कोतवाली ले गई। जहां लिखा पढ़त के बाद मनोज कुमार सिंह को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनाक्रम के बारे में अभी जानकारी नहीं है। पता कराते हैं। पुलिस बदमाशों को नाकेबंदी करके गिरफ्तार करने का प्रयास करेगी।
- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed