फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two people have been charged in connection with the axe attack on a businessman.

Budaun News: व्यापारी पर कुल्हाड़ी से हमला करने के मामले में दो पर रिपोर्ट

Sat, 24 Jan 2026 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Two people have been charged in connection with the axe attack on a businessman.
जिला अस्पताल में भर्ती घायल नितिन व जानकारी लेते सदर विधायक महेंश चंद्र गुप्ताा। संवाद
बदायूं। टेंपो चालक दो युवकों ने बृहस्पतिवार की रात बाइक से जा रहे दो भाइयों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। इसमें नितिन गुप्ता गंभीर घायल हो गए, जबकि उनका भाई दीपक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने इस मामले में सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लोची नगला निवासी दो आराेपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


घायल नितिन के भाई दीपक कुमार गुप्ता ने बताया कि वह सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला रेलवे क्रॉसिंग कृष्णापुरी का रहने वाला है। 22 जनवरी की शाम वह अपने भाई नितिन कुमार गुप्ता के साथ चूना मंडी से दुकान बंद करके बाइक से घर जा रहा था। गांधी ग्राउंड शिव मंदिर के पास मनोज कुमार ठाकुर और उनके लड़के दीपक ने मेरे और मेरे भाई पर चलती बाइक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन

भाई नितिन के सिर व हाथ में और मेरे भी चोटें आईं हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश कर दोनों को जेल भेजा जाएगा। उधर, घायल व्यापारी नितिन गुप्ता का हाल जानने व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू एवं नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोपियों ने कबूल की यह बात
आरोपियों ने कहा कि तीन महीने पहले वह तीन हजार रुपये के नोट बदलवाने के लिए नितिन की दुकान पर गए थे। पुराने नोट बदलवाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी को लेकर उसने अपने बेटे के साथ मिलकर नितिन पर हमला कर दिया। उसके अंदर बदले की भावना थी। वह टेंपो चलाता है। उसको पता था कि वह रोजाना इसी समय बाइक से आता है। बाइक पर देखते ही हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed