फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two people died due to electric shock in the angle of transformer in budaun

बदायूं में दर्दनाक हादसा: ट्रांसफार्मर के एंगिल पर करंट उतरा, चपेट में आने से दो किसानों की मौत

Sat, 20 Jan 2024 01:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Jan 2024 01:37 PM IST
सार

उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लापुर चमारी में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के बाहर निजी ट्यूबवेल पर लगे ट्रांसफार्मर के एंगिल में करंट आने से दो लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Two people died due to electric shock in the angle of transformer in budaun
मृतकों के परिजनों से बात करते पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उझानी क्षेत्र में घर से खेत पर जाने को निकले विजय बहादुर शर्मा और रामनरेश शाक्य निजी नलकूप के पास ट्रांसफार्मर से सटे लोहे के एंगिल पर उतरे करंट की चपेट में आ गए। बुरी तरह झुलस जाने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। किसी राहगीर की सूचना के बाद दोनों के परिजनों को इसकी जानकारी हुई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


हादसा शनिवार तड़के अल्लापुर चमारी गांव निवासी रमेश शाक्य के निजी नलकूप के पास हुआ। मृतक विजय बहादुर शर्मा (34) और रामनरेश शाक्य गांव के निवासी थे। दोनों एक साथ तड़के करीब पांच बजे खेत की सिंचाई के लिए घर से निकले थे। मेड़ की चौड़ाई कम होने की वजह से दोनों ही ट्रांसफार्मर से जुड़े लोहे के एंगिल से छू गए। हाईटेंशन लाइन होने की वजह से दोनों बुरी तरह झुलस गए। विजय के शरीर पर कपड़े भी पूरी तरह जल गए। मृतक विजय के भाई मुकेश ने बताया कि उन्हें मौके पर से होकर निकले राहगीर के जरिये इसकी जानकारी मिली तब ग्रामीणों के साथ वह वहां पहुंचे।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बिजली कर्मियों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना के बाद पुलिस ने हादसा स्थल पर जाकर दोनों मृतकों के परिजनों से जानकारी की। शव कब्जे में ले लिए गए। विजय का शव लोहे के एंगिल से सटा मिला। जबकि रामनरेश मृतावस्था में मेड़ पर पड़े थे। पुलिस कर्मियों ने बिजली विभाग के अफसरों को भी अवगत करा दिया लेकिन दोपहर बाद तक कोई भी अफसर नहीं पहुंचा। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराके विजय और रामनरेश के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल की वंदना के सिर से उठा पिता का भी साया
मृतक विजय बहादुर अपने चार भाइयों में सबसे छोटे मुकेश से बड़े थे। पिता का निधन काफी पहले हो चुका है। दो-ढाई साल पहले पत्नी प्रीती का भी निधन हो चुका है। उनकी इकलौती संतान पांच साल की बेटी वंदना है। पिता की मौत के बाद उसका रो-रोकर बुरा हाल है। विजय की बूढी मां ज्ञानदेवी ने ग्रामीणों को बताया कि उन्होंने विजय को दिन निकल आने पर खेत पर जाने का कहा था, लेकिन उसे सिंचाई के साथ फसल में छुट्टा पशुओं के घुस आने की चिंता सता रही थी।

रामनरेश को अगले साल करना था बेटी का ब्याह
हादसे का शिकार हुए रामनरेश शाक्य की आठ संतान में दो बेटियों की शादी हो चुकी है। तीन बेटों में अशोक, अर्पित और बबलू हैं। तीन बेटियों की शादी नहीं हुई है। बेटियों में से एक की शादी के लिए उन्होंने रिश्तेदारों के जरिये वर की खोज शुरू कर दी थी। अगले साल उन्हें तीसरी बेटी की शादी करनी थी। हादसे में पति की मौत के बाद पत्नी सरवती का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 

विद्युत सुरक्षा अनुभाग करेगा हादसे की जांच
हादसे की सूचना के बाद मौके पर जाने से स्थानीय स्तर के अफसर कन्नी काटते रहे। एक्सईएन को भी अवगत कराया गया था, लेकिन वह भी मौके पर नहीं पहुंचे। इसे लेकर पूछे जाने पर एसडीओ अभिषेक राय ने बताया कि इलाके के जेई ने दोपहर बाद ग्रामीणों के जरिये हादसे के बारे में हकीकत का पता करा लिया है। जेई के जरिये यह भी पता चला है कि न तो तार टूटा था और न ही ट्रांसफार्मर बर्स्ट हुआ था। फिर भी जांच के लिए विद्युत अनुभाग के जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय को अवगत करा दिया गया है। विद्युत सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed