फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two people died after leaving home to learn to drive, the car lost control and hit a tree.

Budaun News: कार सीखने घर से निकले, अनियंत्रित हो पेड़ से टकराई, दो की मौत

Tue, 14 Oct 2025 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Two people died after leaving home to learn to drive, the car lost control and hit a tree.
घटना स्थल पर लगी भीड़। संवाद
बदायूं। रिश्तेदार की कार लेकर सीखने निकले तीन युवकों की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर नाले के पार जा गिरी। इस हादसे में तीनाें घायल हो गए। मुरादाबाद पहुंचे तो डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एक युवक का राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


बिसौली नगर के मोहल्ला सराय निवासी फरमान (19) पुत्र फहीम के घर पर रविवार रात को रिश्तेदार अपनी कार से आए थे। घर पर उनको खाना खिलाने में परिजन लग गए। इसी दौरान फरमान कार की चाबी लेकर बाहर निकल गया। उसने मोहल्ले के ही साथी सलमान (20) पुत्र यासीन और हसीन (18) पुत्र महबूब को भी बुला लिया। कार चलाने में यह लोग प्रशिक्षित नहीं थे।
विज्ञापन

फरमान ने एक दो बार ही कार चलाई थी। कार लेकर तीनों मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर निकल गए। चंदौसी रोड स्थित हरि फार्म के पास पहुंचते ही कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर करीब पांच फीट गहरे नाले के गिर गई। इससे तीनों युवक कार में फंस गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने तीनों को कार से निकाला और परिवार के लोगों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। गंभीर हालत में फरमान व सलमान को मुरादाबाद ले जाया गया, जबकि हसीन को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। फरमान व सलमान को मुरादाबाद पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हसीन का राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। परिजनों ने शवों का पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया है।

----------------------------
परिवारजनों में शोक

परिजनों ने बताया मोहल्ला शीशमहल निवासी फरमान इकलौता बेटा था। उसकी बहन फरीन की चार माह पहले ही शादी हुई थी। पिता फहीम और मां फरजाना बेटे की मौत की खबर सुनते ही बेसुध हो गए। फरमान कबाड़ का काम करता था। वहीं मृतक सलमान तीन भाइयों में बीच का था। बड़ा भाई सलीम और छोटा अनस है। उसकी मां अमीना का रो-रोकर बुरा हाल है। सलमान फल का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। इस हादसे से नगर में शोक है। मृतकों के घरों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

घटना स्थल पर लगी भीड़। संवाद

घटना स्थल पर लगी भीड़। संवाद

घटना स्थल पर लगी भीड़। संवाद

घटना स्थल पर लगी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed