फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two parties fight over parking charges

Budaun News: पार्किंग शुल्क को लेकर दो पक्षों में मारपीट

Sat, 12 Apr 2025 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Two parties fight over parking charges
कछला में मारपीट के बाद पार्किंग शुल्क वसूली की चौकी पर ​शिकायत करते श्रद्धालु। संवाद
कछला। गंगाघाट पर वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूली को लेकर शुक्रवार दोपहर चार युवकों और श्रद्धालुओं के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने थाने में दो पक्षों से पूछताछ की।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के शेखूपुर कस्बा निवासी राजेश और राजेंद्र के परिवार के लोग रिश्तेदारों के साथ पिकअप से गंगा स्नान करने के लिए आए थे। पिकअप सवार तारावती पत्नी राजेश ने बताया कि घाट पर पहुंचने से पहले ही तीन-चार युवकों ने उनकी पिकअप रोक ली। युवक पार्किंग शुल्क के रुपये मांगने लगे।
विज्ञापन

तारावती के परिजनों ने पार्किंग शुल्क को अवैध बताते हुए विरोध किया तो हंगामा हो गया। आरोप है कि युवकों ने श्रद्धालुओं से मारपीट की। इसे लेकर आसपास इलाके में अफरातफरी मच गई। एक-दो अन्य वाहन सवार श्रद्धालु मौका पाकर घाट की ओर निकल गए। इसके बाद पीड़ितों ने चौकी जाकर पुलिस कर्मियों से शिकायत की। उन्होंने कार्रवाई के लिए पुलिस कर्मियों को तहरीर भी सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर में उन्होंने महिलाओं को भी पीटने का आरोप लगाया गया है। दूसरे पक्ष के युवकों की ओर से श्रद्धालुओं पर मारपीट करने का आरोप लगाया। चौकी इंचार्ज कपिल कुमार ने बताया कि कोतवाली में दोनों पक्ष के लोगों से जानकारी की गई तो तारावती ने आगे की कार्रवाई करने से मना कर दिया। दोनों पक्ष में सुलह हो गई है। पार्किंग वसूली वैध या अवैध, इसे लेकर वह नगर पंचायत के ईओ से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed