{"_id":"d482a15a61cf6f2000c2acad79bdb1c4","slug":"two-medical-stores-stolen-a-thief-caught-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मेडिकल स्टोर्स में चोरी, एक चोर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मेडिकल स्टोर्स में चोरी, एक चोर पकड़ा
उझानी (बदायूं)।
Updated Thu, 11 Feb 2016 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव बरामयखेड़ा में पूरे दिन रेकी कर चोरों ने रात में दो मेडिकल स्टोर्स से नकदी समेत हजारों के सामान पर हाथ साफ कर लिया। घटना को अंजाम देकर चोर दुकान से बाहर निकले ही थे कि तभी गश्त करते हुए ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्य उधर से गुजरे। उन्होंने घेराबंदी कर एक चोर पकड़ लिया। उसके दो साथी नकदी लेकर कर भाग निकले।
मेडिकल स्टोर्स में चोरी की घटना बुधवार रात की है। बरामयखेड़ा निवासी धीरेंद्र सिंह और राकेश के मेडिकल स्टोर बदायूं-बिजनौर राजमार्ग पर स्थित हैं। शाम को मेडिकल स्टोर बंद कर धीरेंद्र और राकेश घर चले गए। गश्त पर निकले ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्य मुनेंद्र, जयवीर, नेत्रपाल और ओमेंद्र को आहट सुनाई पड़ी। उन्होंने राकेश की दुकान के पास ही घेराबंदी करके एक चोर को दबोच लिया, जबकि उसके दोनों साथी मेडिकल स्टोर्स से चुराई गई 50 हजार की नकदी और सामान समेट कर भाग गए। पकड़े गए चोर को ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों ने सुबह कोतवाली लाकर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मुरादाबाद के मोहल्ला कटघर निवासी सलीम बताया। उसने अपने दोनों साथियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। कोतवाल गोपीचंद्र यादव ने बताया कि फरार चोरों की तलाश में अब्दुल्लागंज चौकी इंचार्ज मनोज त्यागी को लगाया गया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने सलीम को कोर्ट में पेश किया। बाद में उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन