फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two lakh rupees stolen by breaking into the house

Budaun News: मकान में नकब लगाकर दो लाख की चाेरी

Mon, 21 Jul 2025 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Two lakh rupees stolen by breaking into the house
उघैती में चोरी की घटना के बाद कमरे का बिखरा पड़ा सामान। संवाद
उघैती। गांव राज बरौलिया के एक मकान में नकब लगाकर चोरों ने डेढ़ लाख की नकदी और 50 हजार के जेवर चोरी कर ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राज बरौलिया गांव निवासी दुलार का परिवार छत पर सो रहा था। शनिवार की रात चोरों ने उनके मकान में पीछे से नकब लगाया। इसके बाद घर में रखे डेढ़ लाख रुपये व 50 हजार के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। गृहस्वामी दुलार ने बताया कि उनका पास में ही नया मकान बन रहा है। उसके लिंटर डलवाने के लिए डेढ़ लाख रुपये रखे थे। चोरों ने घर का एक-एक कोना खंगाल लिया। कमरों का सब सामान बिखरा हुआ है। घटना की जानकारी पर प्रधान और अन्य ग्रामीणों ने आसपास के जंगलों में चोरों की तलाश की। गांव से बाहर श्मशान में कुछ कपड़े और खाली बक्से चोर फेंक गए। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर लेकर रख ली है। थाना प्रभारी कमलेश मिश्रा ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

---------
ग्राम देवी मंदिर से घंटा चोरी

बिल्सी। गांव रिसौली में स्थित प्राचीन ग्राम देवी मंदिर से शनिवार की रात चोर करीब पांच किलोग्राम का घंटा चुरा ले गए। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब सुबह श्रद्धालु पूजा करने के लिए पहुंचे। उन्होंने देखा कि मंदिर से घंटा गायब है। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना रिसौली पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed