फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two lakh people are facing tripping and power cuts in summer

Budaun News: गर्मी में ट्रिपिंग और कटौती झेल रहे दो लाख लोग

Mon, 24 Jun 2024 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Two lakh people are facing tripping and power cuts in summer
कारदचौक के गांव गौरामयी में लकड़ी की बल्ली के सहारे टिका टूटा बिजली का खंभा। संवाद
बदायूं। रविवार को ट्रिपिंग और कटौती से लोगों का जीना दुश्वार रहा। लगभग दो लाख से अधिक लोग सीधे तौर पर प्रभावित हुए।
विज्ञापन

शहर के स्टेशन रोड पर एसी और पंखों से पर्याप्त कूलिंग नहीं मिल सकी। कारण ट्रिपिंग और लो वोल्टेज रहा। सिविल लाइंस और मधुबन कॉलोनी के साथ शहर के कई हिस्सों में ट्रिपिंग से पचास हजार से अधिक लोगों ने पसीना बहाया। इससे भी खराब स्थिति दातागंज और उसहैत कस्बे की रही। करीब एक लाख लोगों को रविवार की छुट्टी का कोई मतलब नहीं रह गया। न घरेलू काम निपटा सके न ही मनोरंजन के लिए टीवी चला।

सुबह छह बजे से दोपहर एक बजे तक मात्र तीन घंटे बिजली मिली। आसफपुर सब स्टेशन से जुड़े दबतोरी के लिए 18 घंटे का शेड्यूल लागू है, लेकिन गर्मी में 14-15 घंटे आपूर्ति का औसत है। क्षेत्र के 24 गांवों के 25 हजार से अधिक लोग परेशान हैं। स्थानीय अभियंता ओवरलोडिंग की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का कहना है कि जब ओवरलोडिंग थी तो फिर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि सर्दी के दिनों में क्यों नहीं की गई। जेई विनोद का कहना है कि ओवरलोडिंग से ट्रिपिंग और कटौती हो रही है। जब एग्रीकल्चर फीडर चलाते हैं तो उसहैत की आपूर्ति करनी पड़ती है। अगर उसहैत को देते हैं तो एग्रीकल्चर फीडर बंद करना पड़ता है। ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलने पर काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



दहगवां के 60 गांवों में पांच घंटे गुल रही बिजली
दहगवां। दहगवां के सब स्टेशन से जुड़े 60 गांव में बिजली पांच घंटे ठप रही। इससे लगभग पचास हजार लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। लोगों ने बताया कि सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक आपूर्ति नहीं मिली। जेई रजनीश कुमार ने बताया की रविवार को सुबह से मौसम खराब था , जिसके कारण आपूर्ति बंद रखी गई। संवाद



प्रधान की घर की छत से तार बांध कर हो रही विद्युत आपूर्ति
कादरचौक। विद्युत व्यवस्था के लिए बोदरी गांव के बाहर बने प्रधान सत्यनिरूपम के घर के पास ही खंभा महीनों से टूटा पड़ा है। आपूर्ति चालू रखने के लिए लाइनमैन ने प्रधान के घर की छत पर ही केबल बांध दिया है। आज तक खंभा नहीं लग सका। प्रधान ने इसकी शिकायत जेई से की है। गौरामयी गांव में भी एक खंभा टूटा हुआ है, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।


दो माह से ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग से जूझ रहे हैं 25 गांंव
उसहैत। इलाके में बिजली की समस्या लगातार बनी हुई है। क्षेत्र के 25 गांव की करीब 80 हजार आबादी लगातार ट्रिपिंग और ओवरलोडिंग की समस्या से जूझ रही है। किसान भी समय पर खेतों की सिंचाई नहीं पा रहे हैं। विद्युत निगम के अधिकारियों का कहना है कि यहां उपकेंद्र का निर्माण प्रस्तावित है। बनने के बाद ही बिजली का संकट दूर हो सकेगा। संवाद



दातागंज के 30 गांव को दिन में मात्र तीन घंटे मिल रही आपूर्ति
दातागंज। क्षेत्र के हजरतपुर सब स्टेशन से 30 गांव के लोगों को दिन में बिजली नाम मात्र को मिल पा रही है। रात में बिजली ठीक कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि दो दिन पहले तक रात दिन में छह घंटे ही बिजली मिल पा रही थी। शिकायतें की तो रात में आठ घंटे आपूर्ति शुरू कर दी गई, लेकिन दिन में मात्र तीन घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इससे 30 हजार से अधिक लोग पसीना बहाने को मजबूर हैं। संवाद


बिजली केबल में आग से 300 घरों की बिजली गुल
उसावां। कस्बे में सुबह साढ़े दस बजे अचानक मुख्य बाजार के बिजली केबल में आग लग गई। लपटें उठती देख अफरातफरी मच गई। जलकर केबल सड़क पर गिर गई। देखते ही देखते तीन सौ से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई। गनीमत रही कि उस समय बाजार में चहलपहल कम थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। सात घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति शुरु नहीं हो सकी। बिजली न आने से नागरिकों को गर्मी के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पेयजल संकट गहरा गया है। जेई विनोद कुमार ने बताया कि केबल ठीक कराई जा रही है। देर रात तक बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकेगी। संवाद




पर्याप्त वोल्टेज न मिलने से परेशान हैं बनबहेटा के लोग
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव वनबेहटा में शिव मंदिर के पास लगे 25 केवीए के ट्रांसफार्मर पर तीन फेस की जगह इन दिनों केवल दो ही फेस आ रहे हैं। इस कारण ट्रांसफार्मर से पर्याप्त वोल्टेज भी नहीं निकल पा रहे हैं। साथ ही आए दिन ट्रांसफॉर्मर भी फुंक जाता है। इससे जुड़े उपभोक्ताओं के घरों में बिजली के उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। साथ ही इस भीषण गर्मी में लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के लोगों ने रिसौली स्थित विद्युत उपकेंद्र पर इसकी कई बार सूचना दी, मगर किसी ने उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया। लोगों का कहना है कि विद्युत निगम बिल जमा न करने पर उनके कनेक्शन तो काट देता है, लेकिन सुविधा देने के नाम पर लगातार अनदेखी कर रहा है। गांव के रनवीर सिंह, यादराम शाक्य, मुस्ताक अली, साबिर सैफी, शराफत अली आदि ने डीएम से तीसरा फेस शुरू कराने की मांग की है। संवाद

कारदचौक के गांव गौरामयी में लकड़ी की बल्ली के सहारे टिका टूटा बिजली का खंभा। संवाद

कारदचौक के गांव गौरामयी में लकड़ी की बल्ली के सहारे टिका टूटा बिजली का खंभा। संवाद

कारदचौक के गांव गौरामयी में लकड़ी की बल्ली के सहारे टिका टूटा बिजली का खंभा। संवाद

कारदचौक के गांव गौरामयी में लकड़ी की बल्ली के सहारे टिका टूटा बिजली का खंभा। संवाद

कारदचौक के गांव गौरामयी में लकड़ी की बल्ली के सहारे टिका टूटा बिजली का खंभा। संवाद

कारदचौक के गांव गौरामयी में लकड़ी की बल्ली के सहारे टिका टूटा बिजली का खंभा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed