फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two ITI's of the district will be illuminated with solar energy

Budaun News: जिले की दो आईटीआई सौर ऊर्जा से होंगी रोशन

Fri, 13 Mar 2026 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Two ITI's of the district will be illuminated with solar energy
बदायूं। जिले के दो औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) जल्द ही सौर ऊर्जा से रोशन होंगे। शासन की ओर से बिसौली और दहगवां स्थित आईटीआई में 40-40 किलोवॉट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने की योजना बनाई गई है। इससे संस्थानों में बिजली की समस्या से काफी हद तक राहत मिल जाएगी। वहीं छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

जिले में बिल्सी, सालारपुर, दहगवां, कादरचौक, दातागंज और बिसौली में आईटीआई संचालित हैं। पहले चरण में बिसौली और दहगवां दोनों आईटीआई में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए करीब 41 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए शासन ने उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपी नेडा) को कार्यदायी संस्था के रूप में नामित किया है।
विज्ञापन

यूपी नेडा की ओर से जल्द ही संयंत्र स्थापना की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। सौर ऊर्जा संयंत्र लगने के बाद आईटीआई परिसर में बिजली की उपलब्धता बेहतर हो जाएगी। खासकर गर्मी के मौसम में बिजली कटौती के कारण होने वाली परेशानियों से छात्रों और शिक्षकों को राहत मिलेगी। साथ ही इससे ऊर्जा की बचत भी होगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सोलर संयंत्र लगने से संस्थान अपनी जरूरत की काफी बिजली खुद ही तैयार कर सकेंगे। इससे बिजली खर्च में कमी आएगी और संस्थान अधिक सुचारु रूप से संचालित हो सकेंगे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही इस योजना पर काम शुरू कराया जाएगा, ताकि आने वाले समय में छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिल सके और संस्थानों में पढ़ाई का माहौल और बेहतर बनाया जा सके। इस संबंध में आईटीआई प्रधानाचार्य एसके वार्ष्णेय ने बताया कि शासन की ओर से छात्र-छात्राओं के हित में यह काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed