फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two hundred workers found for cleaning at Kachla Ghat, barricading started

Budaun News: कछला घाट पर सफाई के लिए मिले दो सौ कर्मचारी, बैरिकेडिंग होना शुरू

Fri, 07 Jul 2023 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Two hundred workers found for cleaning at Kachla Ghat, barricading started
कछला गंगा घाट।
- कांवड़ियों की सुविधा के लिए इंतजाम पर अफसरों की रहेगी नजर
विज्ञापन

- प्रत्येक नाव पर नाविक के अलावा रहेंगे दो-दो गोताखोर

संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी/कछला (बदायूं)। गंगाघाट पर कांवड़ियों की सुविधा के लिए नगर पंचायत, जिला पंचायत और पंचायती राज विभाग की ओर से व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाने लगा है। घाट पर 200 से अधिक सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं। नगर पंचायत कछला के सफाई कर्मी उनके साथ प्रत्येक दिन सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखेंगे। घाटों पर प्रत्येक नाव पर नाविक के अलावा दो-दो प्राइवेट गोताखोर भी तैनात किए गए हैं।
सावन महीने में कांवड़ यात्रा को लेकर नगर पंचायत कछला ने घाट और आसपास की सड़कों पर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए काम शुरू कर दिया है। कछला पुल पर खराब लाइटों को एक-दो दिन में बदल दिया जाएगा। घाट पर प्रकाश व्यवस्था के लिए जनरेटर लगेगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत का कैंप कार्यालय घाट पर होगा। कैंप में नगर पंचायत के चार कर्मचारी तैनात रहेंगे। वह कांवड़ियों पर नजर रखेंगे। कांवड़ियों के बीच से उनका कोई अपना गुम हो जाता है, तो कर्मचारी उन्हें मिलाने का काम भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर जिला पंचायत कर्मियों की देखरेख में घाट पर बैरिकेडिंग का काम चला। गंगा में गहराई वाले सभी स्थान चिह्नित कर दिए गए हैं।
-
गंगा किनारे से दूर खड़े किए जाएंगे कांवड़ियों के वाहन
कछला घाट पर जल भरने के लिए बदायूं समेत आसपास के जिलों से आने वाले कांवड़ियों के वाहनों को घाट से दूर रखने के लिए पुलिस की ओर से व्यवस्था की गई है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घाट से पहले खाली पड़े स्थान पर पार्किंग स्थल बनाकर कांवड़ियों के वाहनों को खड़ा कराया जाएगा।
-
एसडीएम सदर, सीएमओ ने किया गंगाघाट का निरीक्षण

कछला। देर शाम काे एसडीएम सदर एसपी वर्मा और सीएमओ ने गंगाघाट का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गंगा में कोई कांवड यात्री गहरे पानी में नहीं जाए, इसके लिए की गई बैरिकेडिंग की व्यवस्था को देखा और लाइट की समुचित व्यवस्था करने के लिए कुलदीप कश्यप को निर्देशित किया। साथ वरिष्ठ लिपिक राजकुमार को सभी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कछला ईओ रतन कुमार पाण्डेय, मेला प्रभारी कुलदीप कश्यप, नसीम आदि मौजूद रहे। संवाद

--
कांवड़ियों की सुविधा के मद्देनजर नगर पंचायत प्रशासन की ओर से बेहतर व्यवस्था की जा रही है। पथ प्रकाश, पेयजल और शौचालय का विशेष इंतजाम किया गया है। गोताखोरों और नाविकों की सूची तैयार कर ली गई है।
- रतन कुमार पांडेय, ईओ, कछला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed