फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two groups clashed over an old rivalry in Budaun

Budaun News: पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के लोग भिड़े, पथराव-फायरिंग से फैली दहशत; महिला समेत दो घायल

Fri, 21 Nov 2025 05:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 21 Nov 2025 05:52 PM IST
सार

कुंवरपुर थाना क्षेत्र के गांव खासपुर गौटिया में दो पक्षों के बीच दो दिनों से तनातनी थी। दोनों में बुधवार और बृहस्पतिवार को झगड़ा हुआ। शुक्रवार को दोनों पक्षों के लोग फिर भिड़ गए। घटना में एक पक्ष के पति-पत्नी घायल हुए हैं।  

विज्ञापन
Two groups clashed over an old rivalry in Budaun
घायल पति पत्नी - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव खासपुर गौटिया में शुक्रवार की सुबह दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पथराव-फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एक युवक को गोली लगने की बात कही गई लेकिन मेडिकल परीक्षण में गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई। 

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पक्षों में 15 साल से रंजिश चली आ रही है। कई बार झगड़ा हो चुका है। पुलिस शांतिभंग की कार्रवाई तक ही सीमित रही जिससे दोनों के हौसले बुलंद होते गए। बृहस्पतिवार को भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन


बुधवार और बृहस्पतिवार को भी हुआ था विवाद 
गांव खासपुर की गौटिया दन्ने और सूरजपाल के बीच 15 साल से रंजिश चली आ रही है। बुधवार शाम को झगड़ा हुआ तो पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया। बृहस्पतिवार को फिर से सूरजपाल व दन्ने में झगड़ा हो गया। सूरजपाल का आरोप था कि वह बिसौली से मटर का बीज लेकर अपने घर लौटा था तभी दन्ने ने दो साथियों ने साथ मारपीट व गाली गलौज की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दन्ने का आरोप था कि सूरजपाल ने घर के सामने मारपीट की है। इस मामले में पुलिस ने सूरजपाल, जुगेंद्र व नेत्रपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। दूसरे पक्ष से दन्ने, सुरेंद्र व ज्ञानी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। इस बीच शुक्रवार की सुबह फिर से दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर पथराव हुआ। जिससे सूरजपाल पक्ष से जुगेंद्र व उनकी पत्नी गंभीर घायल हो गए।

गांव के लोगों ने पथराव व फायरिंग की सूचना पुलिस को दी, जिसपर पुलिस बल गांव पहुंच गया। थानाध्यक्ष राजेश कौशिक ने बताया कि दोनों पक्षों में रंजिश की बात सामने आई है। दो लोग घायल हुए हैं। फायरिंग की बात गलत पाई गई है। मारपीट के बाद पथराव हुआ है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed