फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   two girlfriends made phone call to her lover Fiance in Budaun

दो प्रेमिकाओं ने खोली पोल: मंगेतर के नंबर से आया फोन पर कॉल, आवाज सुन युवती रह गई हैरान

Mon, 25 Sep 2023 06:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Sep 2023 06:35 PM IST
सार

कासगंज जिले के युवक की शादी उझानी निवासी युवती से तय हुई थी। रिश्ता तय होने के बाद मंगतेर के नंबर से युवती के फोन पर कॉल आया। उधर से लड़की की आवाज आई तो युवती हैरान रह गई। लड़की ने कहा कि उसकी शादी हो चुकी है। इसके बाद दूसरी लड़की ने भी कॉल पर इसी तरह बात की। 

विज्ञापन
two girlfriends made phone call to her lover Fiance in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं के उझानी में एक युवती ने अपने मंगेतर की प्रेमिकाओं को बार-बार फोन कॉल करने पर खरी खोटी सुना दी। इस पर युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। इससे पहले उसने दहेज की मांग भी कर दी। पुलिस ने मंगेतर समेत उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


उझानी कस्बे की युवती की शादी कासगंज जिले में सिढ़पुरा निवासी आदित्य उपाध्याय के साथ तय हुई थी। हालांकि शादी जून महीने में होनी थी, लेकिन दोनों पक्ष की रजामंदी के बाद शादी नवंबर महीने में तय कर दी गई। युवती के मुताबिक शादी तय होने के बाद मंगेतर उसके मोबाइल फोन पर कॉल करने लगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- धीरेंद्र शास्त्री को मारने की धमकी: 'बरेली में जिस दिन कदम रखा...'; प्रधान के नंबर से किया गया ये मैसेज
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 15 दिन पहले युवती के फोन पर उसके मंगेतर के नंबर से किसी लड़की ने उसकी प्रेमिका बनकर कॉल की। युवती से कहा कि वह जिससे शादी कर रही है, उसकी शादी हो चुकी है। कुछ दिन बाद उसी नंबर से फिर किसी और लड़की ने ऐसी ही बातें कीं।

युवक ने की दहेज की मांग 

बार-बार मंगेतर के मोबाइल नंबर से लड़कियों के फोन कॉल आने पर गुस्साई युवती ने दोनों लड़कियों को खरी खोटी सुना दी। इस पर मंगेतर आपा खो बैठा। उसने असलियत बताने की बजाय युवती से दहेज की मांग कर डाली। युवती ने इसकी शिकायत परिजनों से भी की। भनक लगते ही मंगेतर ने शादी करने से इनकार कर दिया। 

युवती ने पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को भी हकीकत से अवगत करा दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी आदित्य और उसके पिता रामकिशोर उपाध्याय के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed