{"_id":"6575b23f66bf4c7e420ecf84","slug":"two-drops-of-life-given-to-children-badaun-news-c-123-1-sbly1001-9504-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की
विज्ञापन
शहर में पल्स पोलियो बूथ पर बच्चे को दवा की बूंद पिलाते डीएम मनोज कुमार।स्रोत-प्रशासन
छह दिवसीय पल्स पोलियो अभियान शुरू, डीएम ने किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। छह दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को डीएम ने सकरी क्लीनिक पर बच्चों को ड्राॅप पिलाकर किया। वहीं जिलेभर के विभिन्न बूथों पर बच्चों को ड्राॅप पिलाई गई। अभियान शुक्रवार तक चलेगा। रविवार को जो बच्चे वंचित रह गए हैं, अब उनको घर-घर जाकर ड्रॉप पिलाई जाएगी।
सीएमओ प्रदीप वार्ष्णेय ने बताया कि इस बार जिले को 5,78,735 बच्चाें को ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य दिया गया है। सोमवार से शुक्रवार तक कुल 1201 टीमें घर-घर जाकर बच्चों को ड्रॉप पिलाने का काम करेंगी।
इधर रविवार को प्राथमिक विद्यालय अंतुईया में बनाए गए बूथ पर सुबह आठ से शाम चार बजे तक 88 बच्चों को ड्राॅप पिलाई गई। इस दौरान सुपरवाइजर अर्चना सिंह, राकेश कुमार, किरन देवी, मीना रानी, प्रधान अनारकली, प्रधानाध्यापक कृष्णा यादव, जमीर अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सैदपुर। यहां 131 बूथों पर पांच साल तक के बच्चों को ड्राॅप पिलाई गई। इससे पहले नगर पंचायत अध्यक्ष इशरत अली खां ने सीएचसी बूथ का उद्घाटन किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. जुनैद मेहंदी, वीपीएम नवेद अहमद, सुपरवाइजर जीनत आरा, तूबा खान आदि मौजूद रहे।
00000
पोलियो ड्रॉप पिलाने गई टीम के साथ अभद्रता
बदायूं। एएनएम पूनम शर्मा के साथ संगीता और अनीता पाठक पोलियो ड्रॉप पिलाने मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव मचलई पहुंचीं और घर-घर दवा पिलाना शुरू किया। इस बीच चांद बाबू ने ड्रॉप पिलाने का विरोध शुरू कर दिया। टीम के सदस्यों ने उसको समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। आरोप है कि उसने गाली-गलौज के साथ मारपीट भी की। एएनएम पूनम शर्मा ने थाना पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस चांद बाबू को अपने साथ थाने ले आई। थानाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपी का शांति भंग में चालान किया गया है। संवाद