फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two doctors riding a bike died in a collision

Budaun News: टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दो भाइयों की मौत

Tue, 24 Feb 2026 01:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 24 Feb 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Two doctors riding a bike died in a collision
घायल राजेश का उपचार करते चिकित्सक। संवाद - फोटो : samvad
बिल्सी (बदायूं)। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर सोमवार की दोपहर एक टैंकर और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना हाईवे पर स्थित गांव बैन भट्टे के पास हुई। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान थाना उझानी के गांव बरायमय खेड़ा निवासी भूप सिंह (22) और उनका बड़ा भाई राजेश कुमार (26) पुत्र मैकूलाल मौर्य के रूप में हुई है। उनके भाई पूरन ने बताया कि वे सोमवार को अपनी शादी के लिए लड़की देखने बिल्सी नगर के मोहल्ला संख्या तीन को जा रहे थे। भूप सिंह अपने भाई राजेश के साथ बाइक पर थे। जबकि उनके परिवार के अन्य लोग एक कार में सवार थे।
विज्ञापन

जैसे ही बाइक वैन भट्टे के पास से गुजरी तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार दूध के टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे भूप सिंह और उनका भाई राजेश गंभीर घायल हो गए। आनन-फानन में पुलिस उन्हें बिल्सी के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची। इसमें भूप सिंह को अधिक रक्त निकल जाने से मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में घायल राजेश कुमार और टैंकर के चालक राजेंद्र सिंह पुत्र चंद्रपाल निवासी खुर्जा (बुलंदशहर) की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। जहां पर कुछ देर बाद ही राजेश कुमार ने भी दम तोड दिया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने कि दोनों भाइयों के शवों का पंचनामा भर शव जिला मुख्यालय भेज दिए हैं। बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने हुए थे।

घायल राजेश का उपचार करते चिकित्सक। संवाद

घायल राजेश का उपचार करते चिकित्सक। संवाद- फोटो : samvad

घायल राजेश का उपचार करते चिकित्सक। संवाद

घायल राजेश का उपचार करते चिकित्सक। संवाद- फोटो : samvad

घायल राजेश का उपचार करते चिकित्सक। संवाद

घायल राजेश का उपचार करते चिकित्सक। संवाद- फोटो : samvad

घायल राजेश का उपचार करते चिकित्सक। संवाद

घायल राजेश का उपचार करते चिकित्सक। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed