फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two dies due to fever

बुखार से दो लोगों की मौत

Fri, 15 Sep 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Fri, 15 Sep 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Two dies due to fever
ब्लाक सालारपुर के नंदगांव निवासी भूरे के तीन महीने के पुत्र राकेश को पांच दिन से बुखार आ रहा था। उसका कुंवरगांव में इलाज कराया गया लेकिन फायदा नहीं हुआ। इसके बाद जिला मुख्यालय के एक निजी डाक्टर से इलाज कराया गया। वहां पर भी फायदा नहीं होने पर उसे अलीगंज ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।       
विज्ञापन

वहीं ब्लाक बजीरगंज के ग्राम कसेर के हर घर में एक बुखार का मरीज है। गांव की गलियों में कूड़े के ढेर लगे हैं जगह-जगह जलभराव है। ग्रामीणों का कहना है सफाई कर्मी गांव में नहीं आता। प्रधान से कई बार शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। गांव में बुखार से 400 लोग बीमार हैं जिनमें महेंद्र (55), पूनम (21) पत्नी राम निवास, शशि (12) पुत्री ओमप्रकाश, कुलदीप (2) पुत्र राजपाल, मनोज (9) वर्ष ओम प्रकाश, मनकरन (3) पुत्र अवनीश, राजकुमार (15) पुत्र पान सिंह, विजेंद्र (18) पुत्र प्रेम सिंह, पुष्पेंद्र (21) पुत्र मोहनलाल, अनिल (20) पुत्र वेदराम, विनय (4)पुत्र धर्मेंद्र, आदित्य (3) पुत्र धर्मेंद्र, कृष्णा (14) पुत्री रमेश, छत्रपाल (22) पुत्र पप्पू, अरुण (6) पुत्र राजाराम, हरप्यारी (62) पुत्र चेतराम, कमल (15) पुत्र पप्पू आदि हैं। ग्रामीणों ने बताया बुखार के चलते मजदूरी करने भी नहीं जा पा रहे हैं। गांव में अधिकतर सभी मजदूरी ही करते है। गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव भी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

दातागंज। विकासखंड म्याऊं क्षेत्र के गांव दुबरी में तेज बुखार की चपेट में आने से रिंकी (30) पत्नी हरिओम की बीते दिन मौत हो गई। गांव में सौ से भी ज्यादा लोग बुखार से पीड़ित है जो निजी डॉक्टरों के यहां इलाज करा रहे हैं। गांव निवासी सुनील यादव, श्याम बाबू, दिनेश आदि ने बताया कि गांव में मार्च से सफाई कर्मचारी नहीं आया है जिसकी वजह से गांव में भीषण गंदगी है। उसी वजह से   बीमारियां फैल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed