फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two daughters of a bicycle puncture repairer became constables

Budaun News: साइकिल का पंचर बनाने वाले की दो बेटियां बनी सिपाही

Thu, 19 Jun 2025 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Two daughters of a bicycle puncture repairer became constables
दो सगी बहनों को सिपाही बनने पर ट्रेनिंग को जाते समय किया सम्मानित। संवाद
कादरचौक। हाल ही में पुलिस भर्ती में दो सगी बहनें सिपाही बन गई हैं। इनका इकलौता भाई था, जो दो साल से लापता हो गया। दोनों बेटियों के सिपाही बनने पर घर में खुशी का माहौल है। ट्रेनिंग पर जाने से पहले उनका भव्य स्वागत किया गया। गांव के लोगों में इनके चयन पर खुशी जताई है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित बहनें सुजाता गौतम और प्रगति गौतम के पिता देव सिंह साइकिल का पंचर बनाते हैं। दोनों बेटियों को ट्रेनिंग के लिए भेजते समय पिता के आंसू झलक आए। गांव वालों ने खुशी-खुशी उनको विदा किया। सुजाता गौतम ने ब्लाॅक में पंचायत सहायक के रूप में काम भी किया था। इन बहनों को इकलौता भाई अभिनव था, जो दो साल पहले ही लापता हो गया। उनका कोई सुराग नहीं मिला। देव सिंह के बुढ़ापे की यही दोनों बहनें सहारा हैं। कादरचौक ग्राम पंचायत का नाम रोशन करने वालीं दोनों बहनों को सम्मान के साथ ट्रेनिंग के लिए रवाना किया गया। इस मौके पर प्रधान दिनेश कुमार, एडीओ पंचायत शिवकुमार के अलावा गांव के तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed