Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two cunning thieves arrested; one buffalo and 9,100 rupees recovered.

Budaun News: दो शातिर चोर गिरफ्तार, एक भैंस और 9100 रुपये बरामद

Sat, 31 Oct 2026 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Two cunning thieves arrested; one buffalo and 9,100 rupees recovered.
बदायूं के उघैती थाने में भैंस चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। स्त्रोत पुलिस - फोटो : Samvad
उघैती। गांवों के बाहर घेरों और खुले स्थानों पर बंधे पशुओं को चुराने के दो आरोपियों को शुक्रवार को उघैती पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की एक भैंस और 9100 रुपये बरामद किए हैं। दोनों आरोपी रात दो से तीन बजे के बीच पशु चोरी की घटना को अंजाम दिया करते थे। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ बदायूं के विभिन्न थानों में पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें एक आरोपी की बिसौली थाने में हिस्ट्रीशीट भी खुली हुई है।
विज्ञापन

उघैती पुलिस ने शुक्रवार को करनपुर से गदगांव की तरफ गंगा एक्सप्रेस-वे के अंडरपास के पास कच्चे रास्ते से जुगेंद्र निवासी शेखूपुर थाना बिसौली और धर्मदास निवासी मुबारकपुर थाना बिसौली हाल निवासी भूड़ा बसंतपुर थाना सिरौली बरेली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक भैंस और 9100 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने इसी साल 22-23 जून की रात गदगांव के बाहर एक घेर से भैंस और उसका पड्डा चोरी किया था। बाद में मजबूरी बताकर राहगीर को दोनों पशु 50 हजार रुपये में बेच दिए थे और रकम आपस में बांट ली थी। बरामद 9100 रुपये उसी चोरी की बाकी रकम बताई।
विज्ञापन

आरोपियों ने नौ अक्तूबर की सुबह शरह बरौलिया गांव के एक घेर से बरामद भैंस चोरी करने की बात भी स्वीकार की। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी उघैती थाने में दर्ज केस में प्रकाश में आए हैं। सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू ने बताया कि दोनों को न्यायालय के सामने पेश कर जेल भेज दिया गया। आरोपी जुगेंद्र के खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट समेत नौ और धर्मदास के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट और गुंडा एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। धर्मदास की बिसौली थाने में हिस्ट्रीशीट भी खुली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed