फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two cows died in Abdullaganj Gaushala, uproar

Budaun News: अब्दुल्लागंज की गोशाला में दो गायों की मौत, हंगामा

Tue, 27 May 2025 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Two cows died in Abdullaganj Gaushala, uproar
उझानी के अब्दुल्लागंज में गोआश्रय से बाहर खड़ीं गायें। स्रोत- जागरूक ग्राामीण
उझानी। अब्दुल्लागंज की गोशाला में 24 घंटे में दो गायों के मौत हो गई। इसकी भनक ग्रामीणों को लगी तो केयर टेकर को घेर लिया। चारा और पानी की अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। फिर गायों को गोशाला के बाहर खदेड़ दिया।
विज्ञापन

गोशाला में गायों की मौत का मामला सोमवार दोपहर सामने आया। गांव के जसवीर के साथ तीन- चार ग्रामीण गायों को देखने के लिए अंदर गए तो देखा कि एक गाय मृत मिली। एक दिन पहले भी एक गाय की मौत हो चुकी थी। उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी डा. विवेक माहेश्वरी को मौके पर बुला लिया। पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि वह गाय कई दिनों से बीमार थी। इलाज भी किया, लेकिन ठीक नहीं हो पाई। पशु चिकित्साधिकारी के जाने के बाद ग्रामीणों ने गोशाला में हंगामा कर दिया। उन्होंने गायों को गोशाला से बाहर खदेड़ दिया। केयर टेकर विशाल ने फोन कर प्रधान रामप्रकाश को बुला लिया। प्रधान और केयर टेकर ने गायों को घेरकर गोशाला में पहुंचाया। उन्होंने बताया कि यहां पर 44 गाय हैं। चारा की पर्याप्त व्यवस्था है, लेकिन कुछ लोग बेवजह हंगामा कर रहे हैं।
विज्ञापन

-----------------------

केयर टेकर को पीटा

बदायूं। गांव कमालपुर निवासी रामस्वरूप मौजमपुर की गोशाला में केयर टेकर है। 13 मई की रात करीब 10 बजे गांव कमालपुर निवासी शीलेंद्र, छत्रपाल, रामशरन, मटरू गोशाला पहुंचे और गालियां देने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। शोर-मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रामस्वरूप चारों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed