फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two cousins died, sister injured in truck collision

Budaun News: ट्रक की टक्कर से दो मौसेरे भाइयों की मौत, बहन घायल

Sat, 17 Feb 2024 03:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Two cousins died, sister injured in truck collision
जिला अस्पताल में भर्ती घायल रेखा। संवाद
बदायूं। दातागंज-बदायूं रोड पर शुक्रवार रात 8:30 बजे ट्रक की टक्कर से दो मौसेरे भाइयों की मौत हो गई, जबकि उनकी बहन घायल हो गई। दोनों भाई बाइक से बहन के साथ उसके बीमार मंगेतर को देखने जिला अस्पताल आ रहे थे। इसी दौरान मूसाझाग बाजार के सामने बाइक में ट्रक की टक्कर लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों युवकों के शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं।
विज्ञापन

मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सराय पिपरिया निवासी धर्मेंद्र (20) अपनी बहन रेखा (18) और मौसेरे भाई सुखपाल (22) के साथ बाइक से जिला अस्पताल आ रहे थे। परिवार वालों के मुताबिक, सुखपाल बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया के रहने वाले थे। वह शुक्रवार सुबह ही यहां अपनी मौसी के घर आए थे। धर्मेंद्र की बहन रेखा का रिश्ता दातागंज निवासी वीरेंद्र के साथ तय हुआ है। शुक्रवार को वीरेंद्र की तबीयत खराब हो गई थी। परिवार वालों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

धर्मेंद्र, रेखा और सुखपाल वीरेंद्र को देखने के लिए ही बाइक से जिला अस्पताल आ रहे थे। बाइक सुखपाल चला रहे थे। वह हेलमेट भी लगाए था। मूसाझाग बाजार के सामने पहुंचने पर बदायूं की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रेखा और सुखपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां सुखपाल ने भी दम तोड़ दिया। फिलहाल रेखा की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि उसे तलाश कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हलवाई थे दोनों मौसेरे भाई
धर्मेंद्र पांच भाइयों में तीसरे नंबर के थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। धर्मेंद्र की तीन बहनें हैं। धर्मेंद्र शादी समारोहों में खाना बनाने का काम करते थे। उनके बाकी भाई भी हलवाई हैं। मौसेरे भाई सुखपाल भी हलवाई का काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed