फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two children died by drowning in the river in Budaun

बदायूं में हादसा: नदी में डूबकर दो बच्चों की मौत, दोस्तों के साथ नहाने गए थे; ग्रामीणों ने निकाले शव

Sun, 17 Sep 2023 07:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 17 Sep 2023 07:56 PM IST
सार

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। सुतिया नदी में नहाते वक्त दो बच्चे डूब गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने दोनों के शव नदी से निकाले।  

विज्ञापन
Two children died by drowning in the river in Budaun
मृतक बच्चों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव गढि़या मुतालिका नूरपुर के नजदीक रविवार को नदी में डूबकर दो बच्चों की मौत हो गई। गांव के हरवेश (12) और रोहित (11) अपने मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ सुतिया नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों बच्चे गहरे गड्ढे में डूब गए। करीब एक घंटे कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें गड्ढे से निकाला जा सका। फिलहाल उनके परिवार वाले दोनों बच्चों के शवों को अपने घर ले गए हैं। पुलिस ने दोनों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


हादसा रविवार दोपहर करीब तीन बजे का है। ग्रामीणों के मुताबिक उनके गांव से कुछ दूर एक सुतिया (छोटी नदी) बह रह रही है। ककोड़ा मेला जाने के दौरान कभी यहां टैक्स पड़ा करता था। तभी से इसका नाम सुतिया पड़ गया था। यह छोटी नदी उनके गांव से होकर निकलती है। जब गंगा में पानी बढ़ जाता है, तो यह छोटी नदी भी शुरू हो जाती है। इस समय सुतिया में गंगा का पानी आ गया है। 

विज्ञापन

अवैध खनन से हुए हैं गड्ढे 

रविवार करीब तीन बजे ग्राम गढि़या मुतालिका नूरपुर निवासी हरवेश पुत्र हिमंचल और रोहित पुत्र इंद्रजीत अपने मोहल्ले के कई बच्चों के साथ सुतिया में नहाने गए थे। बताते हैं कि वहां कुछ लोगों ने अवैध खनन कर करके बड़े-बड़े गड्ढे कर दिए हैं। इस समय पानी भरा हुआ है, जिससे गड्ढों का पता नहीं चल रहा है। सभी बच्चे वहीं नहा रहे थे कि तभी हरवेश और रोहित गहरे गड्ढे में चले गए। उन्हें देखकर साथ में मौजूद बच्चों ने शोर मचाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे गांव के तमाम लोग और उनके परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों बच्चों की खोजबीन शुरू कर दी गई। शाम करीब पांच बजे तक उनकी खोजबीन चलती रही। तब कहीं उनके शवों को बाहर निकाला जा सका। परिवार वाले उनके शव अपने-अपने घर ले गए। बाद में पहुंची थाना पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और फिर उनके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए। दोनों बच्चों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

हरवेश कक्षा छह और रोहित पांचवीं का छात्र था

ग्राम गढि़या मुतालिका नूरपुर निवासी हरवेश पांच भाई और तीन बहनों में सबसे छोटा था। वह नजदीक के पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज में कक्षा छह का छात्र था जबकि रोहित तीन बहनों और तीन भाइयों में मझला था। वह अपने गांव के ही प्राथमिक स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ता था लेकिन दोनों की दोस्ती काफी गहरी थी। वह एक साथ ही खेलने जाते थे और स्कूल के लिए भी एक साथ निकलते थे। बाद में अपने-अपने स्कूल चले जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed