फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   two brothers death in accident

मूसाझाग इलाके में पेड़ से टकराई बाइक, चचेरे-तहेरे भाइयों की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
two brothers death in accident
मूसाझाग (बदायूं)। मूसाझाग इलाके में गुरुवार देर रात एक बाइक पेड़ से टकरा गई, जिसमें दो चचेरे-तहेरे भाइयों की मौत हो गई। जबकि तीसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। वहीं पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिए हैं। हादसे के बाद से उनके परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम बीबीपुर निवासी अनिल (28) पुत्र प्रभु, नन्हे (25) पुत्र धनपाल और बिमलेश पुत्र रामबहादुर गुरुवार शाम एक बाइक पर सवार होकर खेत गए थे। तीनों आपस में सगे चचेरे-तहेरे भाई हैं। खेत पर काम करने के बाद तीनों भाई देर रात घर लौट रहे थे। बताते हैं कि रास्ते में तालगांव और बीबीपुर के बीच सड़क किनारे खड़े पेड़ से उनकी बाइक टकरा गई। इस हादसे में तीनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उधर से गुजर रहे लोगों ने हादसे को देखकर उनके परिवार वालों को सूचना दी। जिससे परिवार वाले मौके पर पहुंच गए और तीनों युवकों को तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने अनिल और नन्हे को मृत घोषित कर दिया। हादसे के दौरान वह हेलमेट नहीं लगाए थे। रात पुलिस ने उनके शव मोर्चरी में रखबा दिए थे। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर दोनों युवकों के शवों के पोस्टमार्टम करा दिए। इधर, जिला अस्पताल में भर्ती बिमलेश की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed