{"_id":"6a1ad9b228b854095e07f85d","slug":"two-brothers-climb-separate-towers-create-high-voltage-drama-over-land-dispute-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दो सगे भाई अलग-अलग टावर पर चढ़े, जमीन विवाद में किया हाईवोल्टेज ड्रामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दो सगे भाई अलग-अलग टावर पर चढ़े, जमीन विवाद में किया हाईवोल्टेज ड्रामा
Sat, 30 May 2026 06:06 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 30 May 2026 06:06 PM IST
सार
बदायूं के सिविल लाइंस कोतवाली इलाके में दो सगे भाइयों ने जमीन विवाद में हाई वोल्टेज हंगामा किया। दोनों भाई अलग-अलग मोबाइल टावर पर चढ़ गए, जिससे खलबली मच गई।
विज्ञापन
मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के नौशेरा गांव में शनिवार को जमीन विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। दो सगे भाई अपनी मांगों को मनवाने के लिए अलग-अलग मोबाइल टावरों पर चढ़ गए। पुलिस ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित नीचे उतारा।
विज्ञापन
नौशेरा गांव निवासी नरेंद्र और मानसिंह सगे भाई हैं। दो भाइयों के बीच प्लॉट और रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। शनिवार दोपहर निर्माणाधीन मकान में गेट लगाने को लेकर विवाद बढ़ गया। नरेंद्र अपने घर के पास एक ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया।
विज्ञापन
नरेंद्र के परिजनों ने आरोप लगाया कि मानसिंह उन्हें गेट खोलने नहीं दे रहे थे। उन्होंने मांग पूरी न होने तक नीचे न उतरने की बात कही। उधर, मानसिंह दूसरे टावर पर चढ़ गया। उसकी पत्नी ने दावा किया कि गेट उनकी जमीन पर खोला गया है। उन्होंने दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई और जांच
दोनों भाई मोबाइल फोन के जरिए नीचे मौजूद अधिकारियों और परिजनों से बात कर रहे थे। वे अपने साथ पानी की बोतलें भी ले गए थे। कोतवाल हरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों को नीचे उतरवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि जो भी शिकायतें हैं, उनकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।