{"_id":"6a0f56622aa0bc76390c3d68","slug":"two-bikes-collide-one-youth-and-three-teenagers-injured-badaun-news-c-123-1-bdn1036-164374-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दो बाइकों की भिड़ंत, एक युवक, तीन किशोर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दो बाइकों की भिड़ंत, एक युवक, तीन किशोर घायल
Fri, 22 May 2026 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Fri, 22 May 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
म्याऊं। बुधवार रात उसहैत मार्ग पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक पर सवार चार युवक घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां एक किशोर की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह सभी बिना हेलमेट पहने बाइक चला रहे थे।
दातागंज थाना क्षेत्र के डोलापुर गांव निवासी ईशु (14), सतीश (19), अमन (12) और लोकेश (15) एक ही बाइक पर सवार होकर उसहैत की ओर से म्याऊं आ रहे थे। इसी दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने म्याऊं की ओर से जा रही एक अन्य बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार चारों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे स्वास्थ्यकर्मियों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार, हादसे में अमन के पैर में गंभीर चोट आई है। इसके चलते उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, अन्य तीन घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।