फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two bikes collide on MF Highway, two youths die

Budaun News: एमएफ हाईवे पर दो बाइकों की टक्कर, दो युवकों की मौत

Sun, 31 May 2026 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Two bikes collide on MF Highway, two youths die
हादसे के बाद डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक। स्रोत- पुलिस
वजीरगंज। वजीरगंज थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर ग्राम रोटा के पास शुक्रवार देर रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक दोनों बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन


मृतकों में एक गोपी (25 वर्ष) थाना बिसौली क्षेत्र के नवादा के गोविंद कश्यप का बेटा था, दूसरा दिनेश कुमार सहसवान के भगतपुर के चंद्रपाल का पुत्र था। दोनों युवक बाइकों में टक्कर होने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस से वजीरगंज सीएचसी भिजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

---------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर ट्रक की टक्कर से पिता-पुत्र गंभीर घायल, हालत नाजुक
बिनावर। बरेली-बदायूं हाईवे पर शनिवार सुबह ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए बरेली भेजा गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया बाइक सवार हेलमेट पहने थे।

पुलिस के अनुसार, थाना बिनावर क्षेत्र के ग्राम भिंदुलिया प्लासी निवासी रामविलास (50 वर्ष) और उनके पुत्र यशपाल (20 वर्ष) दिल्ली से मजदूरी करके बाइक से लौट रहे थे। शनिवार सुबह करीब छह बजे जब वे बिनावर के पास हीरो एजेंसी के करीब पहुंचे, तभी बदायूं की ओर से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से पिता-पुत्र दोनों ट्रक के नीचे आ गए। सूचना मिलने पर बिनावर थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला। उन्हें तुरंत एक निजी एंबुलेंस से बरेली के अस्पताल भेजा गया।
इसी ट्रक के पीछे एक ईको कार भी टकरा गई, जिसमें सवार सात-आठ लोग बाल-बाल बच गए। ट्रक, ईको कार और बाइक तीनों वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। संवाद

हादसे के बाद डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक। स्रोत- पुलिस

हादसे के बाद डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक। स्रोत- पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed