{"_id":"680bece8a3a70cfd69087777","slug":"two-bike-riders-died-due-to-collision-with-an-unknown-vehicle-badaun-news-c-123-1-bdn1008-138228-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत
विज्ञापन
मृतक खंदारी सिंह के घर पर विलाप करती महिलाएं। संवाद
गुलड़िया/सिलहरी। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाइवे पर गांव भगवतीपुर स्थित पीसीएफ गोदाम के पास बृहस्पतिवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। दोनों शादी समारोह में दावत खाकर घर लौट रहे थे। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ हैं।
सिविल लाइंस थाना के गांव कुरऊ निवासी भानू प्रकाश (53) और मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया वार्ड चार निवासी खंदारी सिंह (50) पुत्र प्यारे लाल बृहस्पतिवार देर रात सनाय गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने बाइक से गए थे। दोनों दावत खाने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। इसी बीच सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाइवे पर गांव भगवतीपुर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जबरदस्त टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों के सिर में गंभीर चोट लगी। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने खून से लथपथ उनको पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मोके पर पहुंची ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उनके पास मिले मोबाइल के आधार पर पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। शुक्रवार सुबह पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की तलाश में जुट गई है। खंदारी सिंह की पत्नी मीना देवी की करीब 22 साल पहले मौत हो चुकी है। उनका एक बेटा शिवम है। पिता की मौत से बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।