फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two accused of smuggling caught with one kg of opium

Budaun News: एक किलो अफीम के साथ तस्करी के दो आरोपी पकड़े

Thu, 02 Oct 2025 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Two accused of smuggling caught with one kg of opium
जैतीपुर पुलिस की गिरफ्त में मादक पदार्थ की तस्करी के आरोपी। स्रोत: मीडिया सेल
जैतीपुर। पुलिस ने सिउरा मोड़ के पास घेराबंदी कर मादक पदार्थ तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एक किलो अफीम बरामद की है।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान जैतीपुर के बैसरा गांव निवासी ओमकांत और तिलहर के बंधीचक गांव निवासी छत्रपाल को गिरफ्तार किया। तलाशी में दोनों के पास से 500-500 ग्राम अफीम मिली। आरोपियों ने बताया कि वे बदायूं जिले के थाना दातागंज निवासी सलेमपुर के राजकुमार कोटेदार से अफीम लेकर आए थे। गढ़ियारंगीन थाना क्षेत्र के टाटराबाद निवासी रियाजुद्दीन उर्फ ललऊ को अफीम देनी थी। इसके लिए उन लोगों को पांच-पांच हजार रुपये मिल जाते। सीओ तिलहर ज्योति यादव ने बताया कि मादक पदार्थ के दो तस्करों को पकड़ा गया है। उनके कब्जे से एक किलो अफीम बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed