फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   two accused of robbing arrested in an encounter in Budaun

Budaun News: सराफ से लूट करने के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैरों में लगी गोली, सिपाही भी घायल

Wed, 26 Mar 2025 12:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 26 Mar 2025 12:00 PM IST
सार

बदायूं के सहसवान में दो बदमाशों ने 24 मार्च को सराफ से नकदी और जेवर लूट लिए थे। पुलिस ने मंगलवार रात इन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दोनों के पैरों में गोली लगी है। 

विज्ञापन
two accused of robbing arrested in an encounter in Budaun
घायल आरोपियों को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के सहसवान में सराफा व्यापारी से लूट करने के दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। एक सिपाही भी घायल हुआ है। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाशों से नकदी, असलहा व बाइक बरामद हुई है। 

विज्ञापन


सहसवान थाना क्षेत्र के मोहल्ला सैफुल्लागंज निवासी सराफा व्यापारी चंदन पुत्र विपिन कुमार महेश्वरी 24 मार्च शाम करीब 6.30 बजे अपने 10 वर्षीय बेटे के साथ दुकान से घर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने असलहों के बल पर सोने-चांदी के जेवर समेत करीब 3.50 लाख की नकदी लूट ली और असलहा लहराते हुए भाग गए थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: एक बाइक पर पांच सवार... हादसे में खत्म परिवार, महिला, पति, पुत्र और ससुर की मौत; मासूम बेटी हुई अनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी से लूट की सूचना मिलते ही थाना पुलिस समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। मामले की छानबीन शुरू की। एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने रात में ही चार टीमें गठित कर बदमाशों की तलाश कर घटना का अनावरण करने के निर्देश दिए। 

देर रात जंगल में हुई मुठभेड़ 
एसपी देहात केके सरोज ने बताया कि 25 मार्च की रात मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि लूट करने वाले बदमाश भवानीपुर खल्ली के जंगल में किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इस पर एसओजी टीम के साथ थाना पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। 

ये भी पढ़ें- Bareilly: दूसरे समुदाय के युवक पर जिस लड़की के अपहरण का आरोप... वह खुद पहुंची थाने, पुलिस से कही ये बात

घेराबंदी कर बदमाशों का पीछा किया, जिस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। खुद को बचाते हुए पुलिस ने भी बदमाशों पर फायरिंग की। जिसमें दो बदमाशों को गोली लगी। उनको गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही पुलिस कांस्टेवल कुलदीप भी गोली लगने से घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

तमंचे और नकदी बरामद 
पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम राहुल पुत्र लालाराम शर्मा व चरण पुत्र कल्याण सिंह निवासी ग्राम मेगरा थाना जुनावई जनपद संभल बताया। बदमाशों से पुलिस ने दो तमंचे, कारतूस, 160000 रुपये व एक बाइक हीरो एचएफ डीलक्स बरामद की है। बताया कि बदमाशों द्वारा कासगंज जिले में भी लूट की घटना की गई है। जहां मौके से उनका एक अन्य साथी पकड़ लिया गया था। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed